फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13 हजार

13 हजार

Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
13 हजार
13 हजार 800 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पंजाब से सस्ते रेटों पर शराब लाकर खरखौदा में महंगे दामों पर बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जीटी रोड स्थित पक्का पुल के पास से 13 हजार 800 अवैध शराब की बोतलों के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की सीआईए टू इंचार्ज जसपाल ढिल्लो को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम को एएसआई प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में जीटी रोड स्थित पक्का पुल मधुबन एरिया में नाकाबंदी करने के लिए भेजा। पुलिस की टीम ने कुछ देरी के बाद आरोपी संदीप वासी लाडपुर जिला झज्जर को अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए और उसमें क्षमता से अधिक 13,800 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले कुछ महीने से पंजाब से सस्ते दामों पर अवैध शराब लेकर आता है और उसे खरखौदा कस्बा व उसके आसपास के क्षेत्र व अपने गांव में ज्यादा कीमत पर बेचकर अधिक पैसे कमाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मधुबन थाना में धारा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed