फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एक जुलाई से पहले के टेंडर पर जीएसटी लगा तो प्रदेश में रूक जाएगा विकास कार्य

एक जुलाई से पहले के टेंडर पर जीएसटी लगा तो प्रदेश में रूक जाएगा विकास कार्य

Fri, 14 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से पहले के टेंडर पर जीएसटी लगा तो प्रदेश में रूक जाएगा विकास कार्य
एक जुलाई से पहले के टेंडर पर जीएसटी लगा तो प्रदेश में रूक जाएगा विकास कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ऑल हरियाणा कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने सरकार को धमकी दी है कि अगर एक जुलाई से पहले के टेंडर पर जीएसटी लगाया गया तो पूरे प्रदेश में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। जीएसटी पर चर्चा करने और अपनी रणनीति तैयार करने के लिए एसोसिएशन ने शुक्रवार को कर्ण लेक पर राज्य स्तरीय बैठक की। जिसमें जीएसटी लागू होने के बाद कांट्रेक्टरों ने निमार्ण कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की।

एसोसिएशन के महासचिव राकेश कुमार जैन ने कहा कि अभी हमें 5.25 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। लेकिन जीएसटी में इसे 18 फीसदी के टैक्स स्लेब में रखा गया है। अब कहा जा रहा है कि जीएसटी एक जुलाई के पहले मिले टेंडरों पर भी लागू होगा। अगर ऐसा सरकार ने किया तो हम प्रदेश में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को रोक देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक हमें यह नहीं बताया है कि टेंडरों पर जीएसटी किस तरह से लागू किया जाएगा। सरकार को जल्द इसपर अपना पक्ष रखकर सभी मुद्दो को स्पष्ट करना चाहिए। वहीं, एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि जीएसटी को लेकर एक बार वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से भी मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि एक जुलाई के पहले के टेंडर पर जीएसटी नहीं लगेगा, लेकिन इस संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। जैन ने कहा कि प्रदेश में करीब एक हजार कांट्रेक्टर हैं, एक कांट्रेक्टर के साथ पांच हजार मजदूरों व उनके परिवार की रोजी रोटी जुड़ी होती है। पुराने टेंडरों पर जीएसटी लागू होने से सभी पर संकट आएगा। एसोसिएशन ने सरकार को धमकी दी कि अगर पुराने टेंडरों पर जीएसटी लगा तो प्रदेश में चल रहे सैकड़ों निर्माण कार्यों को पूरी तरह रोक कर सभी कांट्रेक्टर सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर संगठन सचिव शेखर जैन और करनाल के महासचिव शनि चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed