{"_id":"5c1fde86bdec2256dc68b676","slug":"161545592454-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को स्वादिष्ट मिड डे मील देने के लिए मिड डे मील वर्कर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को स्वादिष्ट मिड डे मील देने के लिए मिड डे मील वर्कर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दिए जाने वाला मिड-डे मील अब पहले से स्वादिष्ट होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर की मिड-डे मील वर्कर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग सात जनवरी से शुरू होगी और 14 जनवरी तक चलेगी।
ब्लॉक स्तर पर होने वाले इस ट्रेनिंग में मिड-डे मील वर्कर्स को बताया जाएगा कि खाना बनाते समय किन-किन बातों को ध्यान रखना है, व्यंजनों को स्वादिष्ट कैसे बनाना है, कैसे साफ-सफाई रखनी है, किसी भी खाद्य सामग्री को बिना ढके नहीं रखना है। सबसे ज्यादा जोर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने पर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी मिड-डे मील को अच्छे से खा सकें। इस ट्रेनिंग के लिए शिक्षा विभाग ने सभी डीईईओ और बीईईओ को निर्देश जारी कर लिए हैं।
इन जगहों पर होगी ट्रेनिंग
- करनाल ब्लॉक में - 7 जनवरी को।
- नीलोखेड़ी ब्लॉक में - 8 जनवरी को।
- निसिंग ब्लॉक की चिड़ाव में - 9 जनवरी को।
- घरौंडा ब्लॉक में - 10 जनवरी को।
- इंद्री ब्लॉक में - 11 जनवरी को।
- असंध ब्लॉक में - 14 जनवरी को।
जिले में हैं 1852 मिड-डे मील वर्कर्स, जिन्हें दी जाएगी ट्रेनिंग
जिले के 779 सरकारी स्कूलों में 18552 मिड-डे मील वर्कर्स हैं, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 88385 विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील बनाती हैं। अकसर देखा जाता था मिड-डे मील बनाते समय वर्कर्स साफ-सफाई पर कम ध्यान देती थी, जिसकी शिकायतें निदेशालय में भी कई बार गई। इस कारण निदेशालय ने ये ट्रेनिंग रखी है ताकि वर्कर्स साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन
स्वादिष्ट न लगने पर थाली में ही छोड़ देते थे विद्यार्थी
अकसर स्कूलों में देखा जाता है कि विद्यार्थी मिड-डे मील को आधा खाकर थाली में ही छोड़ देते हैं, जिस कारण वह खाना व्यर्थ में फेंकना पड़ता है। इस कारण इस ट्रेनिंग में यह भी सिखाया जाएगा कि वह मिड-डे मील में बनने वाले व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाए ताकि विद्यार्थी पेट भर कर उन व्यंजनों को खाएं और मिड-डे मील का शुरू कर ने का उद्देश्य भी पूरा हो सके।
सात जनवरी से मिड-डे मील वर्कर्स की ट्रेनिंग हैं जो अलग-अलग तारीख को ब्लॉक स्तर पर होगी। यह ट्रेनिंग 14 जनवरी तक होगी। इस ट्रेनिंग में मिड-डे मील वर्कर्स को खाना बनाते समय किन-किन चीजों को ध्यान रखना है, साफ-सफाई कैसे करनी है, कैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने हैं। इन सभी के बारे में बारीकी से जानकारी दी जाएगी।-रजपाल, डीईईओ, करनाल।