फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   करनाल सहित घरौंडा में भी होगी पुलिस सिपाही पद की परीक्षा होगी आज

करनाल सहित घरौंडा में भी होगी पुलिस सिपाही पद की परीक्षा होगी आज

Sun, 23 Dec 2018 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
करनाल सहित घरौंडा में भी होगी पुलिस सिपाही पद की परीक्षा होगी आज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि 23 दिसंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पुलिस सिपाही पद के पुरुष उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इनमें से करनाल शहर में 67 और घरौंडा क्षेत्र में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 20728 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

यह परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा का सुचारु रूप से संचालन करने के लिए के लिए जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 23 दिसंबर 2018 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर सायं 4 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीनें भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed