फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   फसल के अवशेषों का धुआं सड़क पर फैला, रोडवेज बस ने सड़क निर्माण मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर....

फसल के अवशेषों का धुआं सड़क पर फैला, रोडवेज बस ने सड़क निर्माण मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर....

Mon, 21 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फसल के अवशेषों का धुआं सड़क पर फैला, रोडवेज बस ने सड़क निर्माण मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर....
जलाए गए फसल के अवशेष का धुआं सड़क पर छाया, रोडवेज बस ट्रैक्टर में टकराई, दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। किसानों द्वारा खेत में जलाए गए फसल के अवशेषों के कारण सड़क पर फैले धुएं में हरियाणा रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सड़क निर्माण करने वाले मजदूर अपने परिवार के साथ सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक विवाहिता सहित दो लोगों की मौत हो गई। चार बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बांसा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर कतलेहड़ी गांव के समीप किसान ने खेतों में फसलों के अवशेष को आग लगाई हुई थी। उस आग का धुआं सड़क पर फैला हुआ था। इसी दौरान बांसा गांव से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस कतलेहड़ी गांव से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के दौरान मजदूर बांसा गांव की ओर जा रहे थे। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढाई महीने पहले हुई थी शादी, पैसे कमाने के लिए आए थे
हादसे में 22 वर्षीय नरेश कुमार निवासी बदायूं यूपी और विवाहिता 19 वर्षीय जुली की मौत हो गई है। विवाहिता के पति ने बताया कि बस चालक बस को तेज गति से चला रहा था। यदि बस की गति कम होती तो शायद इतना बढ़ा हादसा नहीं होता। उसने बताया कि उसकी शादी जुली के साथ ढाई महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद वह पैसे कमाने के लिए पत्नी को भी काम पर लेकर आ गया था। उसने बताया कि इस हादसे में उसका जीजा फरीद उसकी बहन निशा, सीमा, मुसिद, अर्जुन, मंजला, बिंदी, छोटा, अर्जुन सहित चार बच्चे भी घायल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कतलाहेड़ी गांव के समीप बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इस हादसे में एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत और बच्चों व महिलाओं सहित करीब 16 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हरियाणा रोडवेज बस चालक शीशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयवीर सिंह, थाना प्रभारी, निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed