{"_id":"5a4142614f1c1bd0408bef8e","slug":"161514226273-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती होने को लगा रहा था दौड़, धुंध के चलते नहर में फिसला पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती होने को लगा रहा था दौड़, धुंध के चलते नहर में फिसला पांव
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने को लगाता था नहर किनारे दौड़, धुंध के चलते पांव फिसलने से डूबा छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)।
सेना में भर्ती होने के लिए आवर्धन नहर के किनारे दौड़ लगा रहा 17 वर्षीय छात्र धुंध में पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। समाचार लिखे जाने तक नहर में डूबे छात्र का सुराग नहीं लग पाया है। गांव स्टौंडी निवासी तेजपाल का इकलौता बेटा प्रवीण दोस्तों के साथ रोजाना सुबह नहर किनारे दौड़ लगाता था। सोमवार को छात्र के लिए धुंध में नहर की पटरी पर दौड़ लगाना भारी पड़ गया और अचानक पैर फिसलने से नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल गोताखोर लापता छात्र की तलाश कर रहे हैं। गांव स्टौंडी निवासी प्रवीण कुमार बुढ़नपुर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है।
जानकारी मुताबिक पिछले कई माह से प्रवीण और उसके दोस्त सेना में भर्ती होने को लेकर सुबह दौड़ की तैयारी करते हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह साथियों के साथ आवर्धन नहर पर दौड़ लगाने के लिए गया। बताया जा रहा है कि बीजना पुल के पास सामने से आ रही बाइक को साइड देने के लिए नहर की तरफ दौड़ने लगा। गहरी धुंध होने के कारण युवक का अचानक पांव फिसला और वह नहर में जा गिरा।
दोस्तों ने प्रवीण की काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। छात्र के साथियों ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण नहर की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने युवक की नहर में तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू की। देर रात तक ग्रामीण और पुलिस नहर पर डेरा जमाए बैठे थे, लेकिन छात्र का कोई सुराग नही मिल पाया था। प्रवीण तेजपाल का इकलौता बेटा है। इसके अलावा उनकी दो बेटियां भी हैं। इकलौते पुत्र के नहर में डूबने से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि आवर्धन नहर में छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। नहर में गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है। अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाश जारी है।