फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एचटेट परीक्षा : शहर में दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति

एचटेट परीक्षा : शहर में दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति

Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा : शहर में दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति
एचटेट परीक्षा : शहर में दूसरे दिन भी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एचटेट लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया गया। एचटेट लेवल 2 की परीक्षा के लिए सुबह सत्र में 38 और लेवल 1 के लिए शाम सत्र में 33 परीक्षा केंद्रों पर सैकड़ों परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रशासन का दावा है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। हालांकि, सुबह और शाम के दो सत्रों में हुई परीक्षा के चलते दूसरे दिन भी शहर को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं इस बार गृह जिले में सेंटर नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों में भी मायूसी दिखाई दी। परिक्षार्थियों का कहना है कि एक तो इस बार परीक्षा का पैट्रन बदला गया। वहीं इस बार परीक्षा केंद्र दूर के जिलों में बनाए गए, इससे काफी परेशानी हुई हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह साढ़े सात बजे ही परीक्षार्थी अपने-अपने वाहनों में पहुंचने लगे थे। सुबह से ही हर चौक चौराहे पर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। शहर के बस स्टैंड, एनडीआरआई चौक, आईटीआई चौक समेत जीटी पर भी जाम की स्थिति रही। सुबह और शाम को जैसे ही परीक्षा शुरू हुई और खत्म हुई तो शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लग गया, इससे निकलने में लोगों को आधे से घंटे से लेकर एक घंटा तक लग गया। बता दें कि लेवल 1 की परीक्षा के लिए 10296 व लेवल 2 की परीक्षा के लिए 11772 परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई थी


गहने उतारे तो उतरे चेहरे
सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक 38 परीक्षा केंद्रों पर एचटेट लेवल-2 की परीक्षा हुई और शाम 3 बजे से साढ़े पांच बजे तक 33 परीक्षा केंद्रों पर लेवल-1 की परीक्षा हुई। सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई इसी प्रकार शाम सत्र में दोपहर दो बजे तक परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई। दोनों सत्र में परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा से गुजराना पड़ा। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले महिलाओं के गहने उतरवाये गए, हालांकि इससे महिलाओं के चेहरे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed