फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, दोनों एक ही फंदे पर झूल गए

पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, दोनों एक ही फंदे पर झूल गए

Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, दोनों एक ही फंदे पर झूल गए
घरेलू कलह के चलते चार चुनरी का एक ही फंदा बनाकर पति-पत्नी ने किया सुसाइड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
गांव स्टौंडी में घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने चार चुनरी के बनाए एक ही फंदे से आत्महत्या की। पति एक छोर पर लटक गया तो दूसरे छोर पर पत्नी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब का आदी था, इसको लेकर दंपति में झगड़ा रहता था। दंपति की आठ साल पहले शादी हुई थी। इकलौते बेटे राजीव के मौत के बाद दंपति की छह साल की बेटी आकांक्षा और बेटा अंशु (3) के पालन पोषण की जिम्मेदारी अब दादा-दादी, नाना-नानी पर आ गई है।
जानकारी मुताबिक गांव स्टौंडी निवासी लगभग 30 वर्षीय राजीव की शादी आठ साल पहले अंबाला के गांव बड़ौली निवासी पूजा (28) के साथ हुई थी। पति-पत्नी अभिभावकों से अलग घर में रहते थे। राजीव करनाल में एक निजी कंपनी में ड्राइवर था। परिजनों के अनुसार राजीव नशे का आदी था, इस लत के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था।
विज्ञापन

बुधवार अल सुबह राजीव की छह वर्षीय बेटी आकांक्षा की आंख खुली तो मां-बाप को फंदे से लटका देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी राजीव के घर की ओर दौड़े और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो दंपति एक ही फंदे से लटके हुए मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा। दोपहर बाद धारा 174 के तहत कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चुनरियों से बनाया था फंदा
पुलिस के मुताबिक फंदा चार चुनरियों से मिलाकर बनाया गया था। इसे पहले छत में लगे लोहे की कुंडी में डाला। इसके बाद एक सिरे पर राजीव और दूसरे सिरे पर पूजा लटके मिले। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि शायद पहले दोनों में झगड़ा हुआ हो और बाद में दोनों ने एक साथ ही आत्महत्या कर ली। इसके लिए दोनों ने पहले पूरी तैयारी और बाद में एक साथ दोनों फंदे पर झूल गए। थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सुसाइड का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था, इसके चलते दोनों ने फंदा लगा लिया।


मेरे मम्मी-पापा कहां गए
घरेलू कलह के कारण दंपति के सुसाइड के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। बेटी आकांक्षा और बेटा अंशु घर में जमा लोगों से एक ही बात पूछ रहे हैं कि उनके मम्मी-पापा कहां गए, पुलिस क्यों उन्हें ले गई। अब वे कब आएंगे, दरअसल बच्चे इस घटना के बाद से भयभीत हैं। परिजन बच्चों को सांत्वना देकर गले लगा रहे हैं। बता दें कि राजीव ओमपाल का इकलौता बेटा था और वह माता-पिता से अलग रहता था। अब बच्चों का पालन पोषण उनके दादा-दादी और नाना-नानी पर आ गया है। दंपति की मौत से गांव में भी मातम है। सूचना के बाद से ही ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed