फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   साध्वी देवा ठाकुर का फिर विवादित बयान, हज यात्रा पर शिवभक्त देंगे जवाब

साध्वी देवा ठाकुर का फिर विवादित बयान, हज यात्रा पर शिवभक्त देंगे जवाब

Fri, 14 Jul 2017 07:31 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर का फिर विवादित बयान, हज यात्रा पर शिवभक्त देंगे जवाब
फोटो संख्या-31
विज्ञापन


हज यात्रा पर शिवभक्त देंगे जवाब: देवा ठाकुर
-अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद आया साध्वी का बयान, वीडियो वायरल
-देश के पीएम के नाम भी दिया संदेश, राममंदिर निर्माण कराने को लेकर भी आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। एक वीडियो के माध्यम से साध्वी ने एक विशेष धर्म के लोगों को चेताया है कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे ना, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे? साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी संदेश दिया है और कहा है कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी कह रही हैं कि अब निंदा छोड़िये और कार्रवाई कीजिये। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है और लोग इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि साध्वी अक्सर विवादित बयान देती हैं और एक विशेष समुदाय के खिलाफ खुलकर बोलती हैं। इसको लेकर साध्वी को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। दस जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की घटना के बाद साध्वी ने कई फेसबुक पोस्ट भी किए हैं। इनमें एक धर्म विशेष के लोगों के लिए अपशब्द कह रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे ही वीडियो भी अपलोड भी किये हैं। ताजा वीडियो में साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर ओवैसी और आजम खान पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है हर मामले पर भोंकने वाले ये नेता अब चुप क्यों हैं। साध्वी ने कुरान पर भी सवाल उठाए हैं और इस पर बैन लगाने की मांग की है। साध्वी का कहना है कि अगर किसी हिंदू के पास दो हथियार मिल जाए तो उस पर कई तरह की धाराएं लगा दी जाती हैं, लेकिन आतंकियों का कुछ नहीं हो पा रहा है। अब समय आ गया है कि मस्जिदों की भी तलाशी करनी चाहिए और सभी को दिखाना चाहिये कि यहां पर कितने असलाह छिपाये गए हैं?
विज्ञापन

वीडियो में साध्वी ने बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं हैं, साथ ही कई जगहों पर उनको गालियां भी दी हैं, जबकि हिंदुओं को उन्होंने शेर कहा है। साध्वी ने एक सवाल भी किया है कि हर बार देश के गृह मंत्री के जन्मदिन पर ही आतंकी हमले क्यों होते हैं? अब आतंक के सफाये का समय है। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। राम मंदिर बनाने को लेकर भी उन्होंने आह्वान किया है। इतना ही नहीं साध्वी ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कट्टर हिंदू और मर्द इस वीडियो को देखें। गौरतलब है कि इससे पहले भी साध्वी विशेष धर्म के लोगों को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं और साथ ही कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुकी हैं। पिछले तीन माह पहले साध्वी एक शादी में हवाई फायरिंग से एक महिला की मौत के मामले में जेल भी जा चुकी हैं और फिलहाल वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed