फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 players of Karnagri will show their strength in Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कर्णनगरी के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
16 players of Karnagri will show their strength in Khelo India Youth Games
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के 16 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की तारीख घोषित होते ही सभी खेलों के खिलाड़ी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। प्रतियोगिताएं पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में चार से 13 जून के बीच आयोजित होगे। इस बार खेलो इंडिया की थीम हरियाणा की बेटियों को समर्पित है।

Koo App

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की मेज़बानी करेगा हरियाणा, 4 से 13 जून, 2022 तक किया जाएगा आयोजन, लगभग 8,500 खिलाड़ी लेंगे भाग। #KheloIndia

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 27 Apr 2022

विज्ञापन


प्रदेश सरकार भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि खेल विभाग खेल मैदानों की सुविधा बढ़ाने से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और खिलाड़ियों की डाइट राशि में वृद्धि जैसी घोषणाएं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 जून से 13 जून 2022 तक करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन में देशभर से लगभग 8,500 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 27 Apr 2022



खेलों की तैयारी के लिए मंगलवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल राज्य मंत्री संदीप सिह ने वीसी के माध्यम से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें आगामी योजना और तैयारियों पर चर्चा की गई। लगभग पूरे हो चुके खेल मैदानों के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण को लेकर आठ मई को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में गेम का शुभांकर एवं लोगो लॉन्च होगा, वहीं 13 मई को गुरुग्राम में प्रमोशन कार्यक्रम भी होगा। यूथ गेम में स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम के तहत सफाई का पूरा प्रबंध होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन से लेकर समापन तक हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखरेगी।

Koo App

विश्व भर में अपनी अनुकूल खेल संस्कृति के लिए एक विशेष पहचान रखने वाला राज्य हरियाणा, आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने आज संबंधित अधिकारियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के आयोजन की तैयारियों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका एवं जिम्मेदारी को परिभाषित करते हुए एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। #Haryana #DIPRHaryana

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 27 Apr 2022



तैयारी लगभग पूरी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स मेें अंडर-18 वर्ग की 25 खेलों में पांच भारतीय खेल भी इस बार शामिल हैं। साथ ही खेलों के लिए बहुउद्देशीय हॉल, सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में बनाया है। हॉकी स्टेडियम पंचकूला व शाहबाद का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अंबाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनकर तैयार है।


Koo App

हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक किया जाएगा। इस खेल महाआयोजन में देशभर के लगभग 8,500 खिलाड़ी भाग लेंगे। #Haryana #DIPRHaryana #KheloIndia2021

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 27 Apr 2022



जिले के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम
रिद्धि : तीरंदाजी
तेजस: बॉक्सिंग
शिवाजी: फुटबॉल
शन्नो :फुटबॉल
प्रिंस: हैंडबॉल
पूजा: कबड्डी
कविता: कबड्डी
सम्राट राणा: शूटिंग
कर्ण सिंह : टेनिस सिगंल
कर्ण सिंह : टेनिस डबल्स
ममता थांग टा मणिपुरी (मार्शल आर्ट)
काजल देवी वालीबॉल
साक्षी वालीबॉल
शेखर वालीबॉल
अमर कुमार वालीबॉल
मुस्कान वालीबॉल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed