फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 lakhs grabbed in the name of sending it to England

Karnal News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 16 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs grabbed in the name of sending it to England
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। इंग्लैंड भेजने के नाम पर एक दंपती से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों को धोखाधड़ी का अंदेशा तब हुआ, जब उनके वीजा रद्द होने की जानकारी यूनिवर्सिटी से लगी। आरोपियों ने न केवल रुपये हड़पे बल्कि रुपये और पासपोर्ट वापस मांगने पर घर बुलाकर मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजीव पुरम निवासी शैफाली ने बताया कि कॉलोनी के जतिन विग, राजन छाबड़ा और मनप्रीत का प्रकाश पब्लिक स्कूल के सामने विदेश भेजने के नाम से कार्यलय है। उनके पति शुभम ने यूके जाने के लिए संपर्क किया। मई 2023 में काम शुरू करने की प्रोसेसिंग फीस के रूप में 25 हजार रुपये लिए। 10 जून को ऑफिस लेटर जारी किया। इसके लिए भी जतिन विग ने 20 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

26 जून को 8.56 लाख रुपये यूनिवर्सिटी फीस जमा कराई। 10 जुलाई को सेवन एफडी के लिए 16 लाख रुपये दिए। 19 अक्तूबर को तीनों को इंग्लैंड भेजने के लिए 1.86 लाख रुपये की टिकट बुक कराई, लेकिन वीजा रद्द हो गया। यूनिवर्सिटी में बात करने पर पता चला कि वीजा दो बार रद्द हो चुका है। इससे उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ। इसके बाद जब आरोपियों से पासपोर्ट और राशि वापस मांगी तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि तीन मार्च 2024 को श्याम लाल छाबड़ा और गिरोह के तीन सदस्य उनके घर आये और कहा कि आप कोई पुलिस कार्यवाही मत करना, हम मामला यहीं सुलझा लेंगे। चार मार्च को उन्हें अपने घर बुलाया और मारपीट की। झगड़े में शामिल श्याम लाल की पत्नी व अन्य दो लोगों ने भी आरोपियों के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed