फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1587 people from 23 villages got 100-yard plots.

Karnal News: 23 गांवों के 1587 लोगों को मिले 100-100 गज के प्लॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
1587 people from 23 villages got 100-yard plots.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार को डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 23 गांवों के 1587 लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्राॅ के जरिये 100-100 गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए। आवंटन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डिजिटल सिस्टम से किया गया। इनकी रजिस्ट्री प्रशासन की ओर से जल्द करवाई जाएगी।
एडीसी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब व्यक्ति बिना घर के न रहे। उन्होंने कहा कि आज जो प्लाॅट आवंटित किए गए हैं। इसके लिए लाभार्थियों को केवल 1000 की राशि जमा करवानी होगी। इस अवसर पर डीडीपीओ कंचन लता, बीडीपीओ करनाल मोनिका, बीडीपीओ मूनक प्रशांत, बीडीपीओ निसिंग शिखा, बीडीपीओ नीलोखेड़ी आशुतोष, बीडीपीओ इंद्री गुरमलख सिंह, बीडीपीओ कुंजपुरा मोनिका, जिला समन्वयक जोगिंदर सिंह व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी ब्लाॅक के सर्वाधिक 611 को मिले प्लॉट
एडीसी ने बताया कि 100-100 गज के प्लॉट के आवंटन में करनाल ब्लॉक के 66 लाभार्थियों, इंद्री ब्लॉक के 144, नीलोखेड़ी ब्लॉक के 611, कुंजपुरा ब्लॉक के 113, मुनक के 135 व निसिंग ब्लॉक के 518 लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्रा के जरिये प्लाॅट आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed