फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दस्तावेज वेरीफाई को लगी रही कतार, अब मेरिट लिस्ट का इंतजार

दस्तावेज वेरीफाई को लगी रही कतार, अब मेरिट लिस्ट का इंतजार

Sun, 30 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
दस्तावेज वेरीफाई को लगी रही कतार, अब मेरिट लिस्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कॉलेेजों में दाखिला लेने को आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है। शनिवार को अंतिम दिन होने के कारण दिनभर कॉलेजों में दस्तावेज वेरीफाई करवाने वालों की कतार लगी रही। एक के बाद एक विद्यार्थियों ने संबंधित कोर्स के इंचार्ज के पास जाकर अपने दस्तावेज वेरीफाई करवाए। कई कॉलेेजों में प्राध्यापकों के सीट पर न होने पर विद्यार्थियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पूरे दिन में 700, दयाल सिंह कॉलेज में 655, राजकीय महिला कॉलेज में 555 और डीएवी पीजी कॉलेज में 643 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज वेरीफाई करवाए। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अब दो जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।

सेकेंड और थर्ड ईयर वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक करा सकेंगे दाखिला
पहली जुलाई से सेकेंड और थर्ड ईयर वाले विद्यार्थियों की भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपना दाखिला करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कॉलेज से ऑनलाइन फीस चालान लेना होगा। इसके बाद बैंक में जाकर उन्हें अपनी दाखिला फीस जमा करानी होगी। वहीं ऑफलाइन फीस जमा कराने की भी व्यवस्था शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


एडमिशन का यह रहेगा शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट- 2 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट- 9 जुलाई
फीस जमा करवाने की अवधि- 2 से 15 जुलाई
वेटिंग लिस्ट- 16 जुलाई
कक्षाएं शुरू- 16 जुलाई से


दो जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस बार काफी विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। मेरिट भी हाई रहने की उम्मीद है। -डॉ. रामपाल सैनी, प्रिंसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed