फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रविवार की छुट्टी कैंसिल, एडीसी सहित 17 विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी जुटेंगे बीपीएल सर्वे में

रविवार की छुट्टी कैंसिल, एडीसी सहित 17 विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी जुटेंगे बीपीएल सर्वे में

Sun, 30 Jun 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
रविवार की छुट्टी कैंसिल, एडीसी सहित 17 विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी जुटेंगे बीपीएल सर्वे में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विधान सभा चुनाव से पहले गरीबों को रिझाने के लिए नए सिरे से बीपीएल के पात्र बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे परिवारों की सूची 30 जून तक तैयार करके उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है, क्योंकि अगस्त के पहलेे सप्ताह में चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता जारी हो सकती है। इसलिए रविवार के दिन सभी सरकारी कार्यालयों को खोलकर बीपीएल सर्वे का काम पूरा कराया जा रहा है।
इस सर्वे को पूरा कराने के लिए 17 विभागों के करीब 550 अधिकारी-कर्मचारी जुटाए हैं। जिलेभर में 44105 परिवारों ने आवेदन कर खुद को बीपीएल के लिए योग्य बताया था। अब तक छह नगर पालिकाओं का निरीक्षण पूरा हो चुका है। वहीं, नगर निगम करनाल का 80 फीसदी काम निपटाया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र का कार्य भी रविवार को पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है। वहीं विभाग ने दो सूची तैयार करके 4363 को पात्र घोषित करते हुए बीपीएल राशन कार्ड तैयार करवाएं हैं।
विज्ञापन


छह नगर पालिकाओं का सर्वे हुआ पूरा
नगर निगम के सीपीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि सर्वे टीमों ने जिले के अंतर्गत आने वाले छह नगर पालिकाओं का सर्वे पूरा कर लिया है। नगर पालिका घरौंडा में 1692 परिवारों का, नगर पालिका असंध में 750 परिवारों का, नगर पालिका तरावड़ी में 1408 परिवारों का, नगर पालिका इंद्री में 322 परिवारों का, नगर पालिका नीलोखेड़ी में 372 परिवारों का, नगर पालिका निसिंग में 474 परिवारों का सर्वे कर लिया है। करनाल नगर निगम में 18778 परिवारों का सर्वे चल रहा है। इनमें से 80 फीसदी पूरा हो चुका है और 20 फीसदी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4363 परिवारों के बीपीएल कार्ड बनकर तैयार
एडीसी कार्यालय की प्रोजेक्ट अधिकारी अमिता तनेजा ने बताया कि हर गांव में बीपीएल का सर्वे चल रहा है। टीम सर्वे करने के साथ-साथ रिपोर्ट भी दे रहे हैं। अब तक दो सूची तैयार करके बीपीएल कार्ड बनाने के लिए डीएफएससी कार्यालय को भेजी हैं। पहली में 1804 और दूसरी में 2559 को योग्य पात्र माना गया है। जिनके कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। जो जल्द ही परिवारों को सौंप दिए जाएंगे। पूरे पूरा होने के बाद सभी गांवों के कार्ड तैयार हो जाएंगे।

निरीक्षण में 17 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी जुटे
एडीसी कार्यालय द्वारा बीपीएल सर्वे करवाया जा रहा है। नगर निगम, नगर पालिकाएं, सभी एसडीएम, तहसीलदार, डीडीपीओ, डीआरओ, डीएफएससी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला बाल अधिकारी, खेल अधिकारी, डीएसडब्ल्यू, जिला कल्याण अधिकारी, बीईओ कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जो रविवार को भी छुट्टी की बजाए बीपीएल का सर्वे करेंगे।



गलत सूचना देने वाले पर होगी कार्रवाई
जिलेभर में बीपीएल का सर्वे चला हुआ है। जो रविवार को भी चलेगा। टीम के सर्वे का अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। जो पात्र पाए जाते हैं उनका बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए लिस्ट डीएफएससी को भेजी जा रही है। निरीक्षण के दौरान यदि पात्र गलत जानकारी देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-अनीश यादव, एडीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed