फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दाखिला आवेदन प्रक्रिया पूरी: 14 कॉलेजों की 8600 सीटों पर पांच गुना आए आवेदन

दाखिला आवेदन प्रक्रिया पूरी: 14 कॉलेजों की 8600 सीटों पर पांच गुना आए आवेदन

Sat, 29 Jun 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
दाखिला आवेदन प्रक्रिया पूरी: 14 कॉलेजों की 8600 सीटों पर पांच गुना आए आवेदन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। स्कूल के बाद कॉलेज लाइफ जीना विद्यार्थियों की चाहत है। इसके लिए कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए बच्चों की चहल कदमी अब और भी तेज होने लगी है। शुक्रवार को एडमिशन आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को कट आफ लिस्ट का इंतजार है। शुक्रवार रात 12 बजे तक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। वहीं एडमिशन फार्म भरने के लिए कॉलेजों में भी विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। एक के बाद एक कई विद्यार्थियों ने अपना एडमिशन फार्म भरा है। जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक की 8600 सीटें हैं। तो वहीं दाखिले की दौड़ में भी 14500 विद्यार्थी हैं। लगभग हर विद्यार्थी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लिया है। प्रत्येक सीट पर पांच गुना तक ज्यादा आवेदन आए हैं।

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज : सीट 1650, आवेदन 6275
पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन की कुल 1650 सीटें हैं। यहां अब तक कुल 12 कोर्सों में 6275 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन बीए में आए हैं। 400 सीटों के लिए 2859 ने आवेदन किया है। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी सीटों से पांच गुणा ज्यादा आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


आज दस्तावेज वेरीफाई करवाने का अंतिम दिन
ऑनलाइन आवेदन के साथ कॉलेजों में दस्तावेज वेरीफाई कराने वाले विद्यार्थियों की भी काफी भीड़ रही। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आज दस्तावेज वेरीफाई करवाने का अंतिम दिन है। विद्यार्थी कॉलेज टाइम में किसी भी कॉलेज में जाकर जिन पांच कॉलेजों में उन्होंने आवेदन किया है, जाकर दस्तावेज वेरीफाई करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के छह कॉलेजों में आए इतने आवेदन
कॉलेज - सीट - आवेदन
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 - 1650 - 6275
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, रेलवे रोड - 880 - 3029
डीएवी पीजी कॉलेज - 790 - 2500
गुरुनानक खालसा कॉलेज - 700 - 1376
दयाल सिंह कॉलेज - 1160 - 5115
केवीए डीएवी वूमेन कॉलेज - 800 - 2000


कॉलेज में ग्रेजुएशन की कुल 1650 सीटें हैं। अब तक 12 कोर्सों में 6275 आवेदन आए हैं। सभी विद्यार्थियों का दस्तावेज वेरीफाई करवाना जरूरी है। आज दस्तावेज वेरीफाई करवाने का अंतिम दिन है। -डॉ. सुभाष चंद्र जागलान, नोडल अधिकारी एडमिशन, पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed