फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डिपो से राशन लेने पर नकदी की बजाए, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से होगा भुगतान

डिपो से राशन लेने पर नकदी की बजाए, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से होगा भुगतान

Sat, 29 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
डिपो से राशन लेने पर नकदी की बजाए, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से होगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। राशन कार्ड के माध्यम से गेहूं, चीनी, सरसों का तेल लेने वाले 1 लाख 96 हजार 714 उपभोक्ताओं को राशन तब मिलेगा जब उपभोक्ता अपना खाता खुलवाकर डिपो होल्डर और डीएफएससी को सूचित करेगा। सरकार की राशन प्रणाली को कैशलेस करने की योजना काफी समय से चल रही है। अब यह प्रक्रिया जुलाई 2019 से करनाल में आरंभ हो जाएगी। उपभोक्ता जो भी सामान डिपो होल्डर से लेगा, उसका भुगतान उपभोक्ता के खाते से डिपो होल्डर के खाते में होगा। अब कोई भी डिपो होल्डर उपभोक्ता से राशन के बदले कैश की मांग नहीं कर सकेगा।
खाते खुलवाने के लिए विभाग ने डिपो होल्डर और उपभोक्ताओं को सूचना पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया है। डिपो होल्डर को करंट अकाउंट खुलवाने होंगे, जबकि उपभोक्ता सेविंग अकाउंट खुलवाएगा। या फिर उसका किसी बैंक में पहले ही खाता खुला है तो उसे डिपो होल्डर के खाते से लिंक करवाना होगा। जिले में इस समय 692 डिपो होल्डर काम कर रहे हैं। इसमें असंध के 109, घरौंडा के 101, करनाल में 207, इंद्री में 67, नीलोखेड़ी में 55 निसिंग में 45, तरावड़ी में 48, जुंडला में 26, कुंजपुरा में 34 डिपो होल्डर हैं।
विज्ञापन


पोर्टल से लिंक होगा मोबाइल नंबर
सरकार के आदेशानुसार जुलाई से यह सिस्टम लागू किया जाना है। डिपो होल्डर और उपभोक्ता के मोबाइल नंबर और खाते विभाग के पोर्टल पर लिंक किए जाएंगे। विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। इसका फायदा यह होगा कि डिपो होल्डर किस-किस चीज के एवज में पैसा ले रहा है। इसका भी पता चल सकेगा। विभाग ने नई प्रणाली के बारे में उपभोक्ताओं तक सूचना पहुंचानी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हैं कुल 2 लाख 27 हजार 902 राशन उपभोक्ता
ब्लॉक : एपीएल : एएवाई : ओपीएच : सीबीपीएल : एसबीपीएल
असंध : 4106 : 2425 : 21409 : 4228 : 3571
घरौंडा : 4251 : 1295 : 26658 : 3692 : 1970
इंद्री : 3871 : 2782 : 10883 : 5098 : 1389
करनाल : 6207 : 2187 : 31881 : 5414 : 8626
नीलोखेड़ी : 3529 : 1416 : 9101 : 2931 : 2226
निसिंग : 2917 : 493 : 7113 : 3363 : 1677
तरावड़ी : 2227 : 1057 : 8411 : 3154 : 2454
जुंडला : 2567 : 693 : 5100 : 1537 : 476
कुंजपुरा : 1513 : 276 : 9833 : 1344 : 547
कुल : 31188 : 12624 : 130389 : 30761 : 22940

अंगूठा लगाने पर बैंक के पास पहुंचेगी जानकारी, तभी होगी पेमेंट
राशन लेने के लिए अंगूठा लगाने के बाद ही ऑनलाइन सिस्टम से बैंक तक जानकारी पहुंचेगी। जिसके बाद राशन लेने वाले उपभोक्ता के खाते से पेमेंट डिपो होल्डर के खाते में जाएगी। इसके लिए पीएनबी से विभाग ने टाईअप किया है। पीएनबी ही अन्य बैंकों से संपर्क रखेगा। कैशलेस से पहले अंगूठा सिस्टम लागू किया। वहीं उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी विभाग लिंक कर रहा है। इस पर विभाग एसएमएस भेज कर सूचना देगा। अभी तक डिपो होल्डर मशीन पर अंगूठा लगवा कर राशन देता है और उपभोक्ता से पैसा लेता है। लेकिन अब यह सिस्टम भी बदल जाएगा।


किस राशन कार्ड पर कितना राशन
ओपीएच - 5 किलो प्रति सदस्य गेहूं
बीपीएल - दो लीटर सरसों का तेल, 5 किलो प्रति सदस्य गेहूं, 1 किलो चीनी
एएवाई - 35 किलो गेहूं, दो लीटर सरसों का तेल, एक किलो चीनी


सरकार के आदेशानुसार कैशलेस सिस्टम शुरू किया जाना है। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। सभी डिपो होल्डर और उपभोक्ताओं को खाते खुलवाने और लिंक करवाने का संदेश भेेजा जा रहा है। जल्द ही जिले में इसको शुरू किया जाएगा।
-अनिल कुमार, डीएफएससी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed