फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   33 केवी की दस लाइनों पर आज होगा मरम्मत कार्य, पांच घंटे तक बंद रहेगी बिजली, प्रभावित होंगे एक लाख उपभोक्ता

33 केवी की दस लाइनों पर आज होगा मरम्मत कार्य, पांच घंटे तक बंद रहेगी बिजली, प्रभावित होंगे एक लाख उपभोक्ता

Sat, 22 Jun 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
33 केवी की दस लाइनों पर आज होगा मरम्मत कार्य, पांच घंटे तक बंद रहेगी बिजली, प्रभावित होंगे एक लाख उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शनिवार को जिलेभर में 33 केवी लाइनों पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग दस स्थानों पर करीब चार से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे करीब एक लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली निगम के एसई ने इसकी जानकारी दी है और जिले के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की है। 33 केवी लाइन रामनगर की मेंटिनेंस के चलते शनिवार को सुबह साढे़ आठ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रामनगर सब डिवीजन के एसडीओ कुलदीप पुनिया ने बताया कि 33 केवी रामनगर से चलने वाले सभी फीडर इस दौरान बंद रहेंगे। इनमें 11 केवी रामनगर, 11 केवी प्रेमनगर, बालाजी फीडर, जिला जेल फीडर, कैथल रोड 11 केवी फीडर, शिव कॉलोनी, सीएसएसआरआई, निर्मल कुटिया एग्रीकल्चर व 11 केवी डिपोजल फीडर की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ ने शहरवारिसयों से अपील की है कि मेंटीनेंस कार्य के चलते निगम का सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें। कट लगने से पहले अपने बिजली संबंधित कार्य निपटा लें। रखरखाव का कार्य पूरा होते ही निर्बाध बिजली चलेगी। बता दें राम नगर एरिया में करीब 18 हजार उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, सेक्टर-3 में सुबह 7.30 से 11.30 बजे मेंटीनेंटस का काम चलेगी। इसके साथ ही जुंडला गेट, सेक्टर-4,5, मंगल कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, श्याम नगर, पाम रेजीडेंसी एरिया इससे प्रभावित रहेंगे। बिजली निगम द्वारा 33 केवी डाबर थाला लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक 11 केवी सोलो, डाबर थाला, कमालपुर सांभी व कमालपुर 2 एपी फीडर और इन गांवों की बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए निगम के एसडीओ रामभज जांगड़ा ने ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरौंडा में सुबह 9 से 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली घरौंडा। बरसत स्थित 33 केवी पॉवर हाउस में मेंटिनेंस का कार्य होगा। इस वजह से 22 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक बरसत पॉवर हाउस के अधीन आने वाले सभी फीडरों की बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसत पॉवर हाउस में मेंटिनेंस का कार्य होने के कारण सप्लाई बाधित रहेगी। इस वजह से बरसत, संजय नगर, बल्हेडा, डेरा कश्यप, देवीपुर, मुंडोगढ़ी की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा, गांव बरसत, संजय नगर, बसी अकबरपुर, मलिकपुर, गद्ययान, मुंडो गढ़ी, लालूपुरा, भरतपुर, पीर बद्दोली, सदरपुर, बलहेड़ा, कश्यप डेरा, मंगलगढ़ी, गढ़ी भरल आदि गांव व इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली बाधित रहेगी।

तरावड़ी में सुबह 7 बजे से 12.30 तक बिजली बाधित
तरावड़ी। गांव रंबा से शामगढ़ 33 के.वी. बिजली की लाइन पर रिपेयर का काम होने की वजह से शनिवार सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12-30 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग के जेई पारुल ने बताया कि शनिवार सुबह 33 केवी. की बिजली लाइन पर रिपेयर का कार्य करने की वजह से शामगढ़, दादूपुर, रंबा, जीटी रोड, एब्रो इंडिया के एरिया में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

जिले में हैं 429772 बिजली के कनेक्शन
जिले में बिजली के 429772 बिजली के टोटल कनेक्शन है। इनमें से 306720 घरेलू और 43966 कमर्शियल कनेक्शन हैं। इसी प्रकार, शहर में 110336 घरेलू और 22809 कमर्शियल कनेक्शन हैं। बिजली की जिले में चार डिवीजन हैं। इन सभी में 33केवीए के 69 सब स्टेशन हैं और कुछ सब स्टेशन जल्द ही तैयार होने वाले हैं।

पानी की सप्लाई हो सकती है बाधित
शहर में नगर निगम 138 ट्यूबवेलों से पेयजल सप्लाई करता है। इससे अलग हुडा द्वारा भी शहर में पानी सप्लाई किया जाता है। ऐसे में जब बिजली के कट लगेंगे तो पानी का संकट भी शहर वासियों पर आएगा। बिजली ना होने के कारण पेयजल सप्लाई भी प्रभावित होगी। शनिवार को जिले में अलग अलग स्थानों पर पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है।


जिले में अलग अलग दस स्थानों पर 33केवी की लाइनों की मेंटीनेंटस का कार्य शनिवार को किया जाएगा। निगम की ओर से अलग अलग टीमें इसके लिए तैनात की गई हैं। इन लाइनों से ही बिजली पावर हाउसों मेें जाती है। ये कार्य इसलिए किया जा रहा है, ताकि आगे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मरम्मत के कार्य के कारण तीन से चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, ऐसे में लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें, ये कार्य उनकी सहूलियत के लिए ही किया जा रहा है। -एसके चावला, एसई, बिजली निगम, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed