फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 मार्च को जिले को देंगे 2

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 मार्च को जिले को देंगे 2

Sat, 02 Mar 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 मार्च को जिले को देंगे 2

विज्ञापन
करनाल। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 3 मार्च को करीब 289 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 22 करोड़, 64 लाख रुपये के 7 विकास कार्यों का उद्घाटन और आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा, जिन पर 268 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे। स्थानीय स्तर पर यह कार्यक्रम कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में प्रात: करीब 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 3 मार्च रविवार को करनाल के नागरिकों को 289 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें बालपबाना गांव में 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी के सबस्टेशन, 7 करोड़, 60 रुपये की लागत से बने गांव बल्ला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कर्मचारियों के क्वाटरर्स, असंध में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बने लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, गांव निगदू में गीता विद्या मंदिर के पास से 1 करोड़, 19 लाख रुपये की सड़क, गांव गोंदर में 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क तथा कुंजपुरा में 1 करोड़, 23 लाख रुपये की लागत से बने बस अड्डे व 3 करोड़, 33 लाख रुपये की लागत से मधुबन में बने स्पेशल होम के भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


इंद्री में बनेगा 7.67 करोड़ से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
इसी प्रकार, डीसी ने बताया कि इंद्री में 7 करोड़, 67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज प्लांट, 2 करोड़, 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जुंडला से बांसा तक की सड़क, 15 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से करनाल-रम्बा-इंद्री-लाडवा की फोरलाइन सड़क, 175 करोड़ रुपये की लागत से चिढ़ाव मोड़ से कैथल तक की सड़क की फोरलाइनिंग, 7 करोड़, 51 लाख रुपये की लागत से करनाल-काछवा-सांभली-कोर की फोरलाईनिंग सड़क का सुधारीकरण व विस्तारीकरण, 9 करोड़, 10 लाख रुपये की लागत से करनाल-रंबा-इंद्री-लाडवा सड़क पर डब्ल्यूजेसी पर पुल व 50 करोड़ रुपये की लागत से कोहंड-मूनक-सालवन-असंध रोड ओवर ब्रिज व 2 करोड़, 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मखाली से हांसू माजरा की सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed