फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रदेशभर के मूक बधिर छात्र करनाल के गवर्नमेंट कॉलेज में ले सकते हैं बीएम में दाखिला

प्रदेशभर के मूक बधिर छात्र करनाल के गवर्नमेंट कॉलेज में ले सकते हैं बीएम में दाखिला

Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर के मूक बधिर छात्र करनाल के गवर्नमेंट कॉलेज में ले सकते हैं बीएम में दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रदेशभर के मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए हायर एजुकेशन ने निर्देश जारी किए हैं। प्रदेशभर के मूक बधिर विद्यार्थी करनाल के सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय में दाखिला लेकर बीए की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बता दें प्रदेशभर के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चली हुई है। करनाल का पंडित चिरंजी लाल कॉलेज प्रदेश का पहला कॉलेज होगा, जहां पर मूक बधिर विद्यार्थी बीए में शिक्षा लेंगे। बता दें अभी तक मूक बधिर विद्यार्थी स्कूल स्तर पर ही शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने आगे कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


कॉलेज में आकर करना होगा दाखिला
मूक बधिर विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए ऑन लाइन के झंझट में न फंसे, इस लिए कॉलेज में ऑफ लाइन ही आवेदन लिया जाएगा। मूक बधिर विद्यार्थी कॉलेज परिसर में आकर आवेदन करेगा। इसके लिए कॉलेज का स्टाफ उनकी सहायता करेगा, ताकि उन विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल शिक्षक कराएंगे आवेदन फार्म भरने में सहायता
कॉलेज में आवेदन फार्म भरने में मूक बधिर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए कॉलेज में सांकेतिक भाषा अनुवादक शिक्षक उनका सहयोग करेंगे और उनका फार्म भी भरवाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें आगामी कार्रवाई के बारे में भी बताएंगे।



विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि शहर के सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल महाविद्यालय में मूक बधिर विद्यार्थियों को बीए में पढ़ाई कराई जाए। इसके लिए उनके आवेदन लिए जाए। निर्देेश के अनुसार तैयारियां कर ली गई हैं। फिलहाल कोई आवेदन नहीं आया है। मूक बधिर विद्यार्थियों का आवेदन फार्म भरवाने में कॉलेज के सांकेतिक भाषा अनुवादक मुख्य शिक्षक सहयोग करेंगे।
-कुलविंद्र कौर, प्राचार्या, राजकीय महिला कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed