{"_id":"5af494614f1c1b58098b8ecf","slug":"151525978209-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से साल में एक बार होगी आईटीआई में परीक्षा, सेमेस्टर सिस्टम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र से साल में एक बार होगी आईटीआई में परीक्षा, सेमेस्टर सिस्टम बंद
Updated Fri, 11 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब साल में एक बार ही परीक्षा देनी होगी। क्योंकि आईटीआई में इस सत्र से वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। इससे विद्यार्थियों को सेमेस्टर सिस्टम से राहत मिलेगी। वार्षिक परीक्षा होने से विद्यार्थियों को साल में दो बार नहीं, बल्कि एक ही बार में परीक्षा देनी होगी। इससे न सिर्फ विद्यार्थियों का समय बचेगा, बल्कि संस्थानों को भी पढ़ाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। आईटीआई में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर वार्षिक परीक्षा कराने की मांग काफी समय की हो रही थी। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए संस्थान ने वार्षिक परीक्षा प्रणाली शुरू कर दी है। यह प्रणाली उन्हीं विद्यार्थियों पर लागू होगी जो इस सत्र में दाखिला लेंगे। जो फिलहाल आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें सेमेस्टर सिस्टम से ही परीक्षा देनी होगी। करनाल आईटीआई के प्रिंसिपल बलदेव सिंह ने बताया कि सेमेस्टर सिस्टम के तहत साल में दो बार परीक्षा होती थी। इस कारण एक परीक्षा लेने में दो महीने का समय लग जाता था। इससे समय बर्बाद होता था। विद्यार्थी पहले सेमेस्टर की परीक्षा देकर दूसरे सेमेस्टर की तैयारियों में लग जाते थे और पिछले सेमेस्टर का पाठ्यक्रम भूल जाते थे, लेकिन वार्षिक परीक्षा होने से विद्यार्थी को पाठ्यक्रम की तैयारी करने के लिए समय मिलेगा और जो याद किया है उस भूल नहीं पाएगा। क्योंकि वार्षिक परीक्षा से विद्यार्थी पाठ्यक्रम की कई बार तैयारी कर सकता है।
15 जून के बाद होगी दाखिले की प्रक्रिया शुरू
जिले में 6 सरकारी आईटीआई हैं। इनमें महिला आईटीआई सहित दो आईटीआई करनाल में हैं। एक बल्ला, एक जयसिंहपुरा असंध, एक तरावड़ी व एक निसिंग में है। करनाल आईटीआई में सबसे ज्यादा 30 ट्रेड हैं। हर साल करनाल आईटीआई 15 जून के बाद आईटीआई में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू होगी और विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड में दाखिला लेने के लिए आईटीआई में आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद एक अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी।
सभी ट्रेड का सिलेबस किया जाएगा एक
आईटीआई में सेमेस्टर सिस्टम होने के कारण सभी ट्रेडों का सिलेबस दो भागों में बांटा हुआ था। पहले व दूसरे सेमेस्टर को लेकर, लेकिन अब वार्षिक परीक्षा होने के कारण पूरे पाठ्यक्रम को एक किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
अगले साल जुलाई में होगी परीक्षा
योजना के अनुसार वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन जुलाई-अगस्त में किया जाएगा। निदेशालय के अनुसार वर्ष 2018 के जुलाई-अगस्त में दाखिले संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ साल 2019 में जुलाई-अगस्त में छात्रों की वार्षिक परीक्षा होगी। वहीं, री-अपीयर की परीक्षाएं जनवरी और फरवरी में आयोजित की जाएंगी।
वर्जन
संस्थान ने सेमेस्टर प्रणाली को बदल कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। इस सत्र में जो विद्यार्थी दाखिला लेंगे उनकी परीक्षा साल में एक बार होगी। जो संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनकी सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षा ली जाएगी। 15 जून से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-बलदेव सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल।