फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   देश का नुकसान करने वालों को माफ नहीं करेगी जनता : चोपड़ा

देश का नुकसान करने वालों को माफ नहीं करेगी जनता : चोपड़ा

Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
देश का नुकसान करने वालों को माफ नहीं करेगी जनता : चोपड़ा
देश का नुकसान करने वालों को माफ नहीं करेगी जनता : चोपड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि देश का नुकसान करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। विपक्ष ने 23 दिन तक संसद नहीं चलने दी। इससे देश के विकास में बाधा पहुंची है और देश को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वह वीरवार को महात्मा गांधी चौक पर देश की विकास यात्रा को बाधित करने और विपक्ष के संसद में गतिरोध उत्पन्न करने विरोध में धरने और उपवास स्थल पर जनता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस ने कोई काम नहीं करने दिया, ऊपर से कांग्रेस इसे नाइंसाफी बताते हुए खुद उपवास पर बैठ गई। असल में नाइंसाफी तो हमारे साथ हुई है। इसलिए आज भाजपा का प्रत्येक सांसद लोकतंत्र बचाओ उपवास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में ले गई है। देश को कम से कम 200 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों पर बहस करना चाहता था, उसके लिए सत्ता पक्ष तैयार था। लेकिन, संसद को सुनियोजित तरीके से चलने से रोका गया। देश की जनता ने सासदों को चुना है। करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें भी संसद इसलिए भेजा कि वह करनाल लोकसभा क्षेत्र की आवाज लोकसभा में उठाएं। उन्होंने जनहित में 70 से भी अधिक सवाल लगाए थे। हम तो इसलिए उपवास पर हैं कि शायद अगली बार संसद सत्र में विपक्ष को लोकसभा और राज्यसभा की गरिमा समझ में आ जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, अशोक सुखीजा, विधायक बकशीश सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बेरागी, सचिव संतोष अत्रेजा, एडवोकेट वेदपाल, जगदेव पाढ़ा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, सतीश राणा, केजी चौधरी, नरेंद्र पंडित, राजबीर शर्मा, देवेंद्र दत्ता, धर्मपाल जागलान, सुरेंद्र उडाना, शिवनाथ कपूर, सतीश गुलाटी, रवि शर्मा, इलमसिंह, लेखराज गर्ग, गुरूब श सिंह लाडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed