फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बोली छात्राएं, मंत्री जी हमें बस में सीट नहीं मिलती

बोली छात्राएं, मंत्री जी हमें बस में सीट नहीं मिलती

Fri, 19 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बोली छात्राएं, मंत्री जी हमें बस में सीट नहीं मिलती
छात्राएं बोलीं - मंत्री जी हमें बस में सीट नहीं मिलती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
सर जो बस छात्राओं के लिए गढ़ीबीरबल से करनाल तक जाती है उसमें हमें सीट नहीं मिलती। पिछले गांवों में ही बस पूरी तरह फुल हो जाती है। इस रूट पर छात्राओं के लिए एक और बस लगाई जाए। यह समस्या चौरा गांव की छात्राओं ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज के सामने रखी। इसके बाद मंत्री ने जीएम से फोन पर बात कर इस रूट पर छात्राओं के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश दिए। कांबोज शुक्रवार को इंद्री स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुन रहे थे।

छात्राओं ने इस दौरान बताया कि गढ़ीबीरबल से करनाल तक के रास्ते में दो दर्जन से अधिक गांव आते है। कालेज जाने वाली छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। चौरा तक आते-आते गांव की छात्राओं को बस में जगह नही मिलती। मंत्री कांबोज ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि करनाल डिपो में जल्द ही नई बसें आने वाली है। किसी भी रूट पर छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों प्रदेश की अनाज मंडी एसोसिएशन ने मंत्री कर्णदेव कांबोज से मिलकर धान व गेहूं की लिफ्टिंग के लिए मंडी एसोसिएशन को ठेका देने की मांग की थी। उनकी मांग को मानते हुए सरकार ने मंडी एसोसिएशन को अनाज उठान में प्राथमिकता देने की बात कही है। जिसके चलते शुक्रवार को पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के नेतृत्व में पेहोवा अनाज मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी इंद्री पहुंचे और मंत्री कांबोज का आभार जताया। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने उन्हें आश्वासन दिया कि फसल के सीजन के दौरान किसानों तथा व्यापारियों को किसी तरह की समस्या न उठानी पड़े, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। किसान तथा व्यापारी हित की योजनाएं बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed