{"_id":"5a3175184f1c1b76678c13e2","slug":"151513190680-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार व नपा कर्मियों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार व नपा कर्मियों में हाथापाई
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार और नपा कर्मी भिडे़
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी।
शहर के बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने गए नपा कर्मचारियों की गोल मार्केट स्थित एक क्लॉथ हाउस के मालिक के साथ दुकान के बाहर रखे सामान को जल्दी उठाने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक हो गई। दुकानदार का आरोप है कि नपा कर्मियों ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया व उसका बाहर रखा सामान जबरन उठाकर ले गए। मामले में सुभाष चंद्र ने नपा कार्यालय पहुंच सचिव से शिकायत भी की है। वहीं, नपा कर्मी दुकानदार पर आरोप लगा रहे हैं।
बता दें कि बाजारों से अतिक्रमण हटाते समय नपा द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर हमेशा ही आरोप लगते रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि नपा अधिकारी बड़े दुकानदारों से बातचीत कर अतिक्रमण के नाम पर लीपापोती कर देते हैं, जबकि छोटे दुकानदारों का सामान जबरन उठाकर ले जाते है। सुभाष चंद्र ने बताया कि नपा कर्मचारी उसकी दुकान पर आए और बाहर फोल्डिंग पर रखे सामान को जल्दी उठाने के लिए बहस करने लगे। इसके चलते दुकानदार द्वारा सामान उठाने के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सुभाष चंद्र का आरोप है कि अतिक्रमण हटाते समय कर्मचारियों ने भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करते हैं। उसने बताया कि उसकी दुकान से पहले और बाद में दोनों ओर अतिक्रमण की भरमार है। लेकिन कर्मचारी सीधे उसकी दुकान पर ही आकर कार्यवाही शुरू करने लगे।
वहीं नपा सचिव बलबीर रोहिला ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में भेदभाव करने के आरोप को खारिज करते हुए बताया कि बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायतें आ चुकी हैं। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगरपालिका कई बार नोटिस देने के बाद पूरे शहर में एक समान कार्रवाई करती है, जोकि भविष्य में भी जारी रहेगी।