फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छात्र पर बोला ईंट और पत्थरों से हमला

छात्र पर बोला ईंट और पत्थरों से हमला

Mon, 20 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
छात्र पर बोला ईंट और पत्थरों से हमला
छात्र पर बोला ईंट और पत्थरों से हमला
विज्ञापन

घरौंडा। अराईपुरा रोड पर एक छात्र पर उसी स्कूल के विद्यार्थियों ने ईंट पर पत्थरों से हमला बोल दिया। गंभीर हालात में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा में 8वीं कक्षा का छात्र भोला कालोनी निवासी प्रवीन कुमार (18) पुत्र जयभगवान स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसी के स्कूल के छह सात विद्यार्थियों ने उस पर ईंट पत्थरों पर हमला बोल दिया। छात्र पर हमला होता देख आस पास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के कारण गंभीर रूप से घायल हुए छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने घायल छात्र को प्राथमिक उपचार दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण छात्र को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। छात्र के परिजन अविनाश कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीन की कुछ छात्रों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिस बात पर करीब आधा दर्जन छात्रों ने उसके भाई पर ईंट-पत्थरों व लात-घुसों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed