{"_id":"69a0af30f8a2851abb08fc10","slug":"15-minute-road-ruckus-near-three-police-stations-karnal-news-c-18-knl1018-854664-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन थानों के नजदीक 15 मिनट तक सड़क हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन थानों के नजदीक 15 मिनट तक सड़क हंगामा
विज्ञापन
अंबेडकर चौक पर गाड़ी टकराने की विवाद में दो पक्षों में होती हाथापाई। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के आंबेडकर चौक पर वीरवार की देर शाम गाड़ी टकराने बाद देखते ही देखते सड़क पर संग्राम का रूप ले लिया। यह पूरा घटनाक्रम थाना सदर, थाना सिविल लाइन और थाना महिला के सामने करीब 15 मिनट तक चलता रहा लेकिन पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद दोनों चालकों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंची। दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की का दौर चलता रहा। इस दौरान आंबेडकर चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक चले इस विवाद के बाद जब लोगों ने बीच-बचाव किया, तब दोनों गाड़ी सवार आपसी समझौते के बाद वहां से रवाना हो गए। थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला हुआ है तो शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो