{"_id":"67fc23f0883c65154e09e9cf","slug":"15-liters-of-liquor-including-a-furnace-was-seized-in-butana-karnal-news-c-18-knl1008-623295-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुटाना में भट्ठी समेत 15 लीटर शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुटाना में भट्ठी समेत 15 लीटर शराब पकड़ी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। थाना बुटाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के अवैध निर्माण का खुलासा किया है। पुलिस ने दबिश देकर एक घर में चल रही शराब की अवैध भट्टी पकड़ी और 15 लीटर शराब बरामद की।
एएसआई योगेश के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान सूचना मिली कि डेरा कमालपुर निवासी बुटा सिंह के घर में अवैध रूप से शराब निकालने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी और बुटा सिंह के घर से अवैध रूप से शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी।
पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान मौके पर एक व्यक्ति भट्ठी चला रहा था। भट्ठी में सिलिंडर से आग दी जा रही थी और प्लास्टिक की नाली के माध्यम से गर्म पानी निकाला जा रहा था। इसके अलावा, एक बड़ा पतीला पानी से भरा था, जिसमें से अवैध शराब निकाली जा रही थी। पुलिस ने मौके से 15 लीटर शराब, एक अध्धा बोतल शराब और शराब निकालने के उपकरण जब्त किए। बुटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।