फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 days' time given to shopkeepers of Kunjpura Road market

Karnal News: कुंजपुरा रोड बाजार के दुकानदारों को 15 दिन की मोहलत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
15 days' time given to shopkeepers of Kunjpura Road market
कर्ण गेट के सुधरे हालात, अब कुंजपुरा बाजार पर कार्रवाई की योजना
विज्ञापन

- निगम ने दिया दुकानदारों को तीन दिन का नोटिस, विधायक बोले 15 दिन तक न करें कार्रवाई
- विधायक, मेयर, निगम आयुक्त और दुकानदार बैठक कर निकालेंगे अतिक्रमण की समस्या का समाधान

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण बाजार के हालात तो सुधर गए हैं लेकिन अब कुंजपुरा रोड बाजार के दुकानदारों को कार्रवाई का डर सताने लगा है। नगर निगम की टीम ने एक दिन पहले यहां के दुकानदारों को अवैध रूप से बनाए छज्जों को हटाने के नोटिस दिए थे। इसके लिए तीन दिन का समय देते हुए चेतावनी दी थी कि इसके बाद निगम कार्रवाई करेगा। इस पर कुंजपुरा रोड के दुकानदार रविवार को निगम कार्यालय में विधायक, मेयर और आयुक्त से मिलने पहुंचे। मेयर ने उन्हें एक दिन की मोहलत दी। दुकानदारों के आग्रह पर विधायक ने उन्हें 15 दिन का समय दिलाया। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि 15 दिन तक निगम टीम दुकानदारों पर किसी प्रकार की कार्रवाई न करे। तब तक दुकानदार अपने छज्जों को खुद हटाएं।
इसे लेकर सोमवार को विधायक ने दुकानदारों, मेयर और आयुक्त के साथ बैठकर सर्व सम्मति से हल निकालने की बात भी कही। इस बाजार में करीब 500 दुकानें हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों ने दुकान के आगे पांच फीट तक छज्जे लगाए हैं जबकि नियमानुसार एक फीट तक ही छज्जा लगा सकते हैं। इनको हटवाने को लेकर निगम की ओर से नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा दुकानदारों ने विधायक से कहा कि उनके नालाें की सफाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती और यहां जलभराव की समस्या का खतरा बना हुआ है। विधायक ने कहा कि दुकानों के नाले कवर हैं। ऐसे में सफाई नहीं हो सकती। अगर नाले तुड़वाए जाएं तो सफाई हो सकती है। इस पर कुछ दुकानदारों ने थड़े तुड़वा कर सफाई कराने की बात कही लेकिन कुछ ने कहा कि कई जगह नाले बिल्कुल दुकान के पास और अंदर से हैं। जिससे उनको परेशानी हो सकती है। इस पर भी विधायक ने सोमवार को बैठक कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल बाद सुधरे कर्ण गेट बाजार के हालात
निगम की कार्रवाई से रोजाना सुर्खियां बंटोरने वाले कर्ण गेट बाजार के दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और यहां से आवागमन करने वालों ने राहत की सांस ली है। अब यहां के हालात सुधर चुके हैं। दोनों ओर पीली पट्टी के अंदर सामान लगाया गया। विधायक जगमोहन आनंद ने इस बदलाव का श्रेय बाजार प्रधान संकल्प भंडारी को दिया है। विधायक ने कहा कि उनके प्रयास से बाजार के दुकानदार कार्रवाई से भी बच गए और लोगों को राहत मिल गई। बाजार की सड़कें खुली रही। ऐसा नजारा करीब 20 साल पहले होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed