फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   142 new corona positive arrived, one died

कोरोना के 142 नए केस आए, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
142 new corona positive arrived, one died
कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। रविवार को जिले में 142 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 29 विद्यार्थी, 7 अध्यापक और प्रोफेसर भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव 52 वर्षीय संगोही निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही करनाल में कोरोना से मौत का आंकड़ा 163 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से 22 मार्च को मेगा वैक्सीनेशन-डे घोषित किया गया है। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों से वैक्सीनेशन के लिए आगे आने की अपील की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संगोही निवासी व्यक्ति को कई दिनों से बुखार आ रहा था और सांस लेने की दिक्कत होने पर उसे अस्पताल लाया गया था। 19 मार्च को कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई है। वहीं रविवार को सबसे ज्यादा काछवा गांव के सरकारी स्कूल के 11 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे अलग डाचर स्कूल के 5, एसडी आदर्श के दो, दयाल सिंह कॉलेज, हर किशन, संत निक्का सिंह, एमएनएम जुंडला, इंटरनेशनल स्कूल, भैणी कलां, इंद्री का एक-एक विद्यार्थी पॉजिटिव मिला है। इससे अलग जिला जेल के पांच कैदी, एएनएम इंद्री, साइंटिस्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वूमेन कॉलेज के प्रोफेसर, इंद्री के लेक्चरर, टैगोर स्कूल, ओपीएस, डाचर, प्रेमनगर, सुबरी के अध्यापक व सीएचसी तरावड़ी की स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन-डे के लिए बनाए गए 110 सेंटर
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा वैक्सीन डे मनाया जा रहा है। इसके लिए 110 सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध 251474 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 236381 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 12949 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 863 एक्टिव केस हैं और 11923 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के 381 लोगों का कटा चालान
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा जिले भर में अभियान चलाया गया और करीब 381 लोगों के चालान किए गए, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। अभियान के दौरान वाहन चालक चालान से बचने के लिए पुलिस से बहानेबाजी करते नजर आए।

आज इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
इंद्री, मुरादगढ़, खेड़ा, पटहेड़ा, रम्बा, भादसों, कलसौरा, गढ़ी बीरबल, नंदी, कलरी जागीर, खेड़ा छपरा, शेखपुरा, बड़ा गांव, नेवल, कुंजपुरा, नलीपार, घीड़, नगला रोड़ान, संगोहा, नगला मेघा, बल्ला प्रथम, सालवन प्रथम, गुलरपुर, सांभली, ब्रास, अमूपुर, सिंघड़ा, सग्गा, रमाना, सौंकड़ा, सीतामाई, रोड़ माजरा, काछवा, पुंडरक, निसिंग, बस्तली, बड़ौता, घोघड़ीपुर, शाहपुर, खेड़ी नरू, जुंडला, मंजूरा, गौंदर, घरौंडा, बरसत, फरीदपुर, कुटेल, बसताड़ा, गगसीना, स्टौंडी, मूनक, चौरा, जमालपुर, गुढ़ा, कोहंड, शेखपुरा, असंध प्रथम और द्वितीय, खेड़ी सरफली, जयसिंहपुरा, पोपड़ा, बाहरी प्रथम और द्वितीय, उपलाना, चोचड़ा, जलमाना, चोरकरासा, निगदू, रायसन, पस्ताना, संडीर परशुराम धर्मशाला, संडीर एससी चौपाल, सीकरी, तरावड़ी, शामगढ़, नड़ाना, भैनी खुर्द, नीलोखेड़ी, अमरगढ़, किसान बस्ती गुरुद्वारा, रविदास मंदिर पोल्ट्री क्षेत्र, ज्योति नगर गुरुद्वारा, सिटी डिस्पेंसरी, रविदास मंदिर सदर बाजार, कंबोपुरा, यूपीएचसी राम नगर, जिमखाना क्लब, सेक्टर- 6 डिस्पेंसरी, सेक्टर- 13 डिस्पेंसरी, सेक्टर -16 पॉलीक्लीनिक को केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में पार्क अस्पताल, विर्क अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल, ठाकुर अस्पताल, श्री हरि अस्पताल, मूलचंद अस्पताल, पीआरपी अस्पताल, हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल, करनाल मेडिकल सेंटर, अमर अस्पताल, नीरा गर्ग, भाटिया अस्पताल, केसी सचदेवा, मीमानी अस्पताल, सुशील गर्ग अस्पताल, मिगलानी अस्पताल, महाबीर दल अस्पताल, पारस नर्सिंग होम, परवीन अस्पताल, श्री रामचंद मेमोरियल अस्पताल को केन्द्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed