फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोडवेज हड़ताल : बसें ज्यादा चली, सवारियां कम मिली

रोडवेज हड़ताल : बसें ज्यादा चली, सवारियां कम मिली

Sun, 28 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल : बसें ज्यादा चली, सवारियां कम मिली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शनिवार को भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हालांकि, हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। त्योहार होने के कारण रोडवेज की ओर से 140 बसें चलाईं गईं। टूरिस्ट की 13 और प्राइवेट 67 बसें रूटों पर दौड़ी। इस दौरान बसों में ज्यादा भीड़ नहीं रही। रविवार को भी ज्यादा भीड़ नहीं होने की संभावना है।
दूसरी ओर, कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 12वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, जिसके चलते आज 11 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। सभी रोडवेज कर्मचारियों ने कामकाज ठप्प रखा और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक सरकार 720 किलोमीटर स्कीम के तहत लगाई जाने वाली बसों की स्कीम को रद्द नहीं करती तब तक वे ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे। प्रधान कृपाल लाडी ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर रोडवेज पदाधिकारी प्रधान सुखविंद्र सिंह, प्रधान विरेन्द्र सिंह, प्रधान काला राम, प्रधान अशोक मान, प्रधान जगपाल, प्रधान अशोक मढ़ान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
करनाल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े लाखों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए महासंघ ने हड़ताल का एलान किया था। जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा व महासचिव राकेश गौतम ने कहा कि कर्मचारियों और जनता के हितों से खिलवाड़ करने वाली सरकार और विभागीय अधिकारियों के प्रति कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत करके रोडवेज विभाग को खड़ा किया। सरकार द्वारा रोडवेज केे बेड़े में 720 प्राइवेट बसें लाए जाने की योजना जनता के भविष्य के लिए खतरनाक है। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र बराड़, बलवंतसिंह, बलजीत शर्मा, बलबीर शर्मा, कर्णसिंह संधु, दीपक रोहिला, उमेदसिंह मलिक, देवेंद्र राणा, जगपालसिंह, हरीचंद चंद सैनी, माईचंद शर्मा, दीवानसिंह, राजेंद्र, श्रीराम शर्मा, जोगेंद्र, गुरमीत सिंह सैनी, सुनील कुमार, बलवान सिंह, बलदेवसिंह, राजकुमार बंटी, सुनील राणा, रेणु राणा, कर्ण सिंह, परमजीत कौर व श्रीचंद समेत बड़ी सं या में कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed