{"_id":"5aba91184f1c1b27088b7656","slug":"141522176280-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से जमानत लेकर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा भेजा जेल, दो चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से जमानत लेकर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा भेजा जेल, दो चोरी की बाइक बरामद
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से जमानत लेकर बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दोबारा भेजा जेल, दो चोरी की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थैफ्ट टीम ने कैथल रोड पर नाकाबंदी कर चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस द्वारा लिए गए एक दिन के पुलिस रिमांड में आरोपी ने एक और बाइक चोरी की वारदात को कबूला है। पुलिस ने वह चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी बाइक चोरी के मामलों में पहले कई बार जेल जा चुका है। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एंटी ऑटो थैफ्ट इचार्ज एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को रोकने व वाहन चोरों को पकड़ने के लिए वह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोपी मनोज कुमार वासी सदर बाजार करनाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। 26 मार्च को आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी ने एक ओर बाइक चोरी की वारदात को कबूला। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। आरोपी ने शहर थाना व सिविल लाइन थाना के क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2013 व 2014 में दर्ज कई चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और अब काफी लंबे समय से वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।