{"_id":"5a3176454f1c1bc5758b8dd7","slug":"141513190981-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को घर बैठाने पर तुली भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को घर बैठाने पर तुली भाजपा सरकार
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अतिथि अध्यापकों को घर बैठाने पर तुली सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीएम सिटी में मांगें मनवाने को लेकर चल रहा अतिथि अध्यापकों का महापड़ाव बुधवार को 43वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा। बुधवार को 43वें दिन राजौंद ब्लाक से मनोज की अध्यक्षता में प्रदीप, जितेंद्र, सुभाष और मनोज कुमार धरने पर बैठे। शिक्षक मनोज ने कहा कि सरकार आने पर पहली कलम से नियमित करने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार आज गेस्ट टीचरों को घर बैठाने पर तुली हुई है। सरकार की इस मंशा को अब सहन नहीं किया जाएगा। सुभाष ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी अपने वायदे के अनुसार वहां के गेस्ट टीचरों को पक्का करने का बिल पास किया है। लेकिन प्रदेश सरकार खुद के वायदे को भूल बैठी है। प्रदेश के भाजपा नेताओं को जंतर-मंतर के उसी स्थान से अपने वायदे की फिर याद दिलानी होगी जो इन्होंने चुनाव से पूर्व दिल्ली जंतर मंतर पर नियमित करने का वायदा किया था। जितेंद्र ने कहा कि सरकार शिक्षकों का अपमान बंद करे। गेस्ट टीचरों को जल्द से जल्द नियमित किया जाएगा। शीघ्र अध्यापकों को उनके हक नहीं दिए गए तो आंदोलन का रूप बदल दिया जाएगा।