{"_id":"69a204632028d2de07050011","slug":"1410-households-and-establishments-lost-their-connections-in-a-month-for-non-payment-of-bills-karnal-news-c-18-knl1018-855041-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिल न भरने पर एक माह में 1410 घर-प्रतिष्ठानों के कटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिल न भरने पर एक माह में 1410 घर-प्रतिष्ठानों के कटे कनेक्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बकाया बिलों पर बिजली निगम की सख्ती जारी है। अब तक 1,410 आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं जिन पर कुल 7 करोड़ 70 लाख 60 हजार रुपये बकाया है।
निगम के अनुसार 674 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। इन पर 2 करोड़ 90 लाख 60 हजार रुपये बकाया हैं। भुगतान पर कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। 736 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए गए हैं। इन पर 4 करोड़ 80 लाख रुपये की देनदारी है। भुगतान के बाद इनको कार्यालय में नए सिरे से आवेदन करना होगा।
-- -- -- -
होली से पहले और कटेंगे कनेक्शनबिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि जिले में अभी भी 1 लाख 20 हजार 78 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर बिजली बिल बकाया है। इन पर कुल 132 करोड़ 16 लाख 48 हजार रुपये की देनदारी है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो इनके कनेक्शन भी होली से पहले काटे जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- --