फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Students will be able to fill school options for admission from today

134ए : दाखिले के लिए आज से स्कूलों के विकल्प भर सकेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
134A: Students will be able to fill school options for admission from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत आज से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी आज से ऑनलाइन स्कूलों के विकल्प भर सकेंगे। इस प्रक्रिया में पात्रता परीक्षा पास करने वाले जिले के 665 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रक्रिया के तहत सात फरवरी को स्कूल आवंटन का ड्रा होगा। पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
जिले में सभी छह खंडों में कुल 3389 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी। पहले चरण में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। इनमें से 1349 विद्यार्थियों को दाखिले मिले हैं। जबकि 378 के आवेदन निरस्त हो गए हैं। वहीं 987 विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए। दूसरे ड्रा में इन विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को जो स्कूल आवंटित हुए हैं, वे सीटें भी रिजर्व ही रहेंगी। इन सीटों पर किसी अन्य विद्यार्थी को दाखिला नहीं मिलेगा। आज से पोर्टल दोबारा खुलेगा।
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में ले लिया दाखिला
नियम के अनुसार चालू सत्र में प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थी जिस कक्षा में पढ़ रहा था, उसे उसी कक्षा में नियम के तहत दाखिला मिलना है। जबकि विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में आवेदन कर दिया था। इसी के अनुसार उनका अगली कक्षा में दाखिला हो गया। ऐसे में अब ये विद्यार्थी दाखिला निरस्त कराएंगे, क्योंकि एमआईएस पोर्टल पर वे पिछली कक्षा में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण के दाखिले का शेड्यूल
- 29 जनवरी से 02 फरवरी तक दूसरे चरण में स्कूल चयन के लिए आवेदन करेंगे।
- 07 फरवरी को दूसरे चरण के तहत स्कूल आवंटन का ड्रा निकलेगा।
- 09 से 18 फरवरी तक दूसरे चरण के तहत दाखिले दिए जाएंगे।
जो सीटें रिक्त बचीं हैं। उन पर दूसरे चरण की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दूसरे चरण की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed