{"_id":"61e87f590c9f4820b66b9d2b","slug":"134a-135-schools-have-not-given-a-single-admission-action-will-be-taken-karnal-news-knl96544765","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : 135 स्कूलों ने नहीं दिया एक भी दाखिला, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : 135 स्कूलों ने नहीं दिया एक भी दाखिला, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद नियम 134ए के तहत दाखिलों के संबंध में कई निजी स्कूलों की मनमानी बरकरार है। जिले में 135 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी विद्यार्थी को दाखिला नहीं दिया है। अब इन स्कूलों पर शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से शिक्षा निदेशालय को इन स्कूलों पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर वीरवार को विभाग को भेज दी जाएगी। दाखिलों की अंतिम तिथि निकलने के चार दिन बाद बुधवार को मनमानी पर अड़े स्कूलों को चिह्नित किया गया। इसके अलावा खंड और आवंटियों के हिसाब से विभाग की ओर से इनकी सूची तैयार कर ली गई है। विभाग की सूची के अनुसार, कई स्कूल तो ऐसे भी हैं, जहां केवल एक विद्यार्थी को उनका स्कूल दाखिले के लिए आवंटित हुआ था। इसके बाद भी स्कूलों ने मनमानी करते हुए एक विद्यार्थी को भी दाखिला नहीं दिया। सूची में कई वे स्कूल भी शामिल हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या 10 से ज्यादा है। वे दस्तावेजों की मांग व अन्य कारण बताकर अभिभावकों को चक्कर कटवा रहे हैं। शिक्षा अधिकारियों के पास भी रोजाना कई अभिभावक स्कूलों की दाखिला देने में आनाकानी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
करनाल खंड में सर्वाधिक 44 स्कूल
विभाग की ओर से दाखिला न देने वाले 135 स्कूलों की सूची तैयार की गई है। इनमें से सर्वाधिक 44 स्कूल करनाल खंड और असंध खंड के 32 स्कूल हैं। ये सभी वे स्कूल हैं, जिन्हें दाखिला न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। कई स्कूलों ने तो नोटिस का यह जवाब दे दिया था कि यदि उनके खिलाफ दाखिला न देने पर कोई कार्रवाई की गई तो हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना होगी।
विज्ञापन
दाखिला न देने वाले इस खंड में हैं इतने स्कूल
खंड स्कूल
करनाल 44
असंध 32
घरौंडा 17
निसिंग 17
इंद्री 17
नीलोखेड़ी 08
कुल 135
बुधवार को 59 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला
दाखिले की अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। कई स्कूल ये तिथि निकलने के बाद दाखिले दे रहे हैं। बुधवार को भी 59 विद्यार्थियों के दाखिले हुए। जिले के सभी छह खंडों में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए थे। इनमें से अब तक 1188 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं और 283 विद्यार्थियों के दाखिले स्कूलों की ओर से निरस्त कर दिए गए हैं। 1253 विद्यार्थियों को दाखिले का अभी भी इंतजार है। पोर्टल अभी खुला है।
फोटो-- 108 नंबर है।
वर्जन
दाखिला न देने वाले स्कूलों को चिह्नित किया गया है। 135 स्कूलों की सूची तैयार कर ली है। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को लिखा जाएगा। - रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी