{"_id":"5c02dcbfbdec2241a322fd21","slug":"131543691455-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन के फोरमेन की मौत, घरौंडा निवासी जयवीर सहित पांच पर हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन के फोरमेन की मौत, घरौंडा निवासी जयवीर सहित पांच पर हत्या का मामला दर्ज
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। दुर्गा कॉलोनी निवासी कंबाइन के फोरमैन की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घरौंडा के जयवीर सहित पांच अन्य व्यक्तियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फोरमैन की पत्नी सोना ने बताया कि उसका पति हरीदास कंबाइन पर फोरमैन का कार्य करता है। तीन पहले आरोपी उसके पति को घर से कंबाइन पर लेकर गए थे। 20 नवंबर की शाम को एक अनजान व्यक्ति उसके पति को गंभीर हालत में घर पर छोड़कर चला गया। जब उसने अपने पति से पूछा की उसे क्या हुआ है। उसने बताया कि वह आरोपी जयवीर से मजदूरी के रुपये मांगने लगा तो उसने व उसके तीन चार साथियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने पति को सरकारी अस्पताल लेकर गई और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने उसके पति की हालत गंभीर देकर उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। गंभीर चोट लगने के कारण उसके पति ने शनिवार को दम तोड़ दिया।