फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में लाएं तेजी, गुणवता का रखें विशेष ध्यान:- मंत्री सैनी

डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में लाएं तेजी, गुणवता का रखें विशेष ध्यान:- मंत्री सैनी

Sat, 27 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में लाएं तेजी, गुणवता का रखें विशेष ध्यान:- मंत्री सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए की डी-प्लान योजना के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में तेजी लाएं व गुणवता का विशेष ध्यान रखें। विकास कार्यों पर जितना तेज गति से कार्य करेंगे, उतना ही ज्यादा पैसा भारत सरकार से मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में संबंधित विधायक से सलाह की जाए और जिन कार्यों को वह अपने क्षेत्र में करवाना चाहते हैं, प्रशासन उन्हें प्राथमिकता दें।
मंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को स्थानीय विकास सदन में डी-प्लान योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 के कार्य अभी अधूरे हैं, इन कार्यों को तेजी से पूरा करें। एसएसए को डी-प्लान के तहत जो राशि अलॉट हुई है, संबंधित अधिकारी इन कार्यों को जल्द पूरा करवाएं। स्कूलों को चमकाना और उनमे सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी कार्य पूरे करेंगे, उतने ही नए कार्यों के लिए भारत सरकार से पैसा मांगा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले वर्ष में डी-प्लान के पैसे को विकास कार्यों पर तेजी से खर्च किया और उसकी एवेज में दो किस्तों की बजाय तीन किस्ते भारत सरकार से मिली। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष भी भारत सरकार से डी-प्लान के तहत ज्यादा से ज्यादा पैसा विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। बैठक में डीसी डा. आदित्य दहिया ने मंत्री नायब सिंह सैनी को आश्वासन दिया कि आपके दिशा निर्देशों की दृढता से पालना होगी और विकास कार्यों की गति को ओर तेज किया जाएगा। विशेषकर स्कूलों के कार्यों में तेजी लाए जाएगी, इसके लिए शिक्षा अधिकारियों की अलग से मीटिंग बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा जिस एजेंसी की वजह से पैसा समय पर खर्च नहीं हुआ, इसके लिए वह स्वंय जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


11 करोड़ से कराए जा रहे 511 कार्य
अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2018-19 की प्रथम किस्त के तहत 11 करोड़, 87 लाख, 51 हजार की राशि प्राप्त हुई। इसके तहत 511 विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। इसमें से 197 कार्य पूरे हो चुके हैं व 314 कार्य प्रगति पर हैं। इस वर्ष की द्वितीय किस्त के तहत इतनी ही राशि ओर आ चुकी है, इस राशि में से 30 प्रतिशत राशि गलियों व नालियों के निर्माण पर खर्च होगी और शेष 70 प्रतिशत राशि अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इन विकास कार्यों का प्रपोजल व अनुमानित लागत तैयार करवाई जा रही है। जल्दी ही इन पर कार्य शुरू हो जाएगा। बैठक में असंध के विधायक बक्शीश सिंह विर्क, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, प्लानिंग अधिकारी संगीता मेहता, सहायक प्लानिंग अधिकारी डा. विजय कौशिक, नगर निगम के आयुक्त राजीव मेहता, करनाल के एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग सहित डी-प्लान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed