फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ग्राम पंचायत पिंगली की घोषणा : जिसका घर सबसे सुंदर, उसको मिलेंगे 5100 रुपये

ग्राम पंचायत पिंगली की घोषणा : जिसका घर सबसे सुंदर, उसको मिलेंगे 5100 रुपये

Fri, 03 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पिंगली की घोषणा : जिसका घर सबसे सुंदर, उसको मिलेंगे 5100 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल जिले के सभी गांवों में स्वच्छता को लेकर एक अनूठी होड़ सी लगी हुई हैं। इसमें हर गांव में स्वच्छता की विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खंड निसिंग के गांव पिंगली ने दो कदम आगे जाते हुए सकारात्मक पहल की है। ग्राम पंचायत पिंगली ने घोषणा की है कि गांव में सभी घरों की साफ सफाई की प्रतिस्पर्धा होगी। इसमें गांव के साफ-सुथरा के मामले में प्रथम स्थान पर आने वाले घर को ग्राम पंचायत की ओर से 5100 रुपये की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार, दूसरे स्थान पर आने वाले घर को 3100/- रुपये की राशि और तीसरे स्थान पर आने वाले घर को 2100/- रुपये की राशि व चौथे स्थान पर आने वाले 10 घरों को 1100/- रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

सरपंच सोहन लाल ने बताया कि प्रतिस्पर्धा का मुख्य उद्देश्य है कि गाव के घरों में, गांव में व गांव के आस-पास स्वच्छता को ग्रामीण प्रमुखता से लें।
लोग साफ सफाई को रोजमर्रा के जीवन में अपने व्यवहार में भी लाएं। लोग घरों का कूड़ा कचरा केवल निश्चित स्थान पर ही डालें, लोग अपनी शौचालयों का नियमित इस्तेमाल करें और सभी उनको साफ स्वच्छ भी रखें। गांव में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टीम ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। गांव की हर गली, हर मुहल्ले में जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रचार प्रसार के लिए स्वच्छता रथ ने भी ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर गांव के राजकीय विद्यालय में भी जिला टीम के सदस्य सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के संबंध में जागरूक किया। बच्चों को भी इस मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की गई, ताकि पूरे भारत वर्ष में जिला करनाल को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में अव्वल स्थान दिलाया जा सके। इस अवसर पर पौधे भी रोपित किए गए व बच्चों को भी लगभग 300 पौधे बांटे गए। कार्यक्रम में खंड कार्यक्रम प्रबंधक कुसुम लता, एडीसी कार्यालय से राजेश कुमार, समाज सेवी सुभाष, पंचायत सदस्य धर्मबीर सिंह, प्रिंसिपल मीना कुमारी, अध्यापक प्रमोद कुमार, माया देवी, राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed