{"_id":"5ac669bb4f1c1bc6618b5b60","slug":"131522952635-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर डाली विवादित पोस्ट, कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर डाली विवादित पोस्ट, कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे ग्रामीण
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर डाली विवादित पोस्ट, कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे ग्रामीण
असंध। एससी एसटी एक्ट को लेकर पूरे देश में हुआ आंदोलन व उत्पात के बाद अभी भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कस्बे के गांव राहड़ा से। जहां पर गांव के एक युवक द्वारा फेसबुक अकाउंट से एक ऐसी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई कि राहड़ा निवासी व आसपास के गांव के लोग भड़क उठे। ग्रामीणों ने सैकड़ों की तादाद में इकठ्ठा होकर असंध थाने पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी सोशल साइट फेसबुक पर बहुत भी गलत शब्दों का का इस्तेमाल कर रहे है, जो आपसी भाईचारे की भावनाओं को भड़काने का काम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गलत पोस्ट आपसी भाईचारे के लिए बहुत खतरनाक है, जिस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि जिस व्यक्ति ने ये पोस्ट की है उसकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं, डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि जिस भी व्यक्ति ने इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डाली है उसकी गहनता से जांच की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।