फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ठंड से बचने के लिए जलाई आग, तेल की कैनी हाथ से छुटी तो झुलसी महिला, मौत

ठंड से बचने के लिए जलाई आग, तेल की कैनी हाथ से छुटी तो झुलसी महिला, मौत

Wed, 10 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए जलाई आग, तेल की कैनी हाथ से छुटी तो झुलसी महिला, मौत
ठंड से बचने के लिए जलाई आग, तेल की कैनी हाथ से छुटी तो झुलसी महिला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कैथल शहर के सीवन गेट में कुछ दिन पहले आग में झुलसी महिला ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कैथल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कैथल सिटी थाना जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि कैथल सीवन गेट निवासी 52 वर्षीय राजरानी ने गत दिनों ठंठ से बचने के लिए घर में आग जलाई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी उसके पास बैठे हुए थे। इस दौरान आग को सुलगाने के लिए जैसे ही राजरानी ने आग में तेल डालना चाहा, तो उसके हाथ से तेल की कैंन छूट गई और वह आग की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कप मच गया। आनन-फानन में आग में झुलसी महिला को उपचार के लिए कैथल के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे रैफर कर दिया। परिजनो ने उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां बुधवार सुबह उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।

बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक की मौत
करनाल। जीटी रोड पर गांव कंबोपुरा के समीप पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते की वह गंभीर रूप घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुबन थाना जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऊंचा समाना निवासी शिव कुमार (38) जीटी रोड पर पैदल चल रहा था, पीछे से एक अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed