{"_id":"698a30c6bdd663e13b088c7b","slug":"13-year-old-yash-slips-and-drowns-in-yamuna-sdrf-team-begins-search-karnal-news-c-18-knl1018-842394-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पैर फिसलने से यमुना में बहा 13 साल का यश, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पैर फिसलने से यमुना में बहा 13 साल का यश, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
विज्ञापन
नेहर किनारे जांच करने पहुंचे पुलिस संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/इंद्री। यमुना नदी तट पर घूमने आए डबकौली गांव निवासी 13 वर्षीय यश पैर फिसलने से नदी में जा गिरे। रविवार की दोपहर में हादसा हुआ। सोमवार सुबह से यमुना नदी में यश की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी के किनारे जमा हो गए। देर शाम तक यश का पता नहीं चला था।
इंद्री थाना के जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव का एक बच्चा लापता है। प्रारंभिक जानकारी में बच्चे के यमुना में डूबने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई थी, जिस कारण पुलिस ने पहले गुमशुदगी के तहत जांच शुरू की। गांव के सरपंच की मदद से पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सामने आया कि यश गांव के ही एक युवक रोहित के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर गांव से बाहर जाता देखा गयाथा। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की।
रोहित ने बताया कि वह यश को अपने साथ यमुना नदी के किनारे लेकर गया था। नदी के पास घूमते समय यश का पैर फिसल गया और वह यमुना की तेज धारा में बह गया। इसके बाद यश की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि सोमवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी में अभियान चलाया। नदी का जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण कठिनाइयां आईं। देर रात तक यश का सुराग नहीं लगा था।
-- -