{"_id":"67a51bc10c4a75bae608295e","slug":"13-staked-claim-for-the-post-of-mayor-karnal-news-c-18-knl1008-575758-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेयर पद पर 13 ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेयर पद पर 13 ने ठोकी दावेदारी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम करनाल सहित स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सियासी माहौल गरमाने लगा है। भाजपा ने वीरवार को जिला कार्यालय में बैठक बुलाकर नगर के मेयर और पार्षद पद के साथ-साथ नीलोखेड़ी, इंद्री और असंध के चेयरमैन पद के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन लिए हैं।
इसमें नगर निगम करनाल के मेयर पद के लिए पूर्व मेयर रेणूबाला गुप्ता सहित 13 लोगों ने आवेदन दिए हैं, जबकि 20 वार्डों के लिए 147 आवेदन मिले हैं। जबकि चेयरमैन पद के लिए इंद्री में छह, नीलोखेड़ी में चार और असंध के लिए पांच लोगों ने बायोडाटा दिया है।
करनाल में पिछले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा का जलवा रहा है। दिल्ली के चुनाव के एक्जिट पोल से भी भाजपा उत्साहित नजर आ रही है। यही कारण है कि भाजपा से टिकट मांगने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। जहां तक बात करनाल में शहर की सरकार की है तो यहां पहले से ही भाजपा का कब्जा रहा है। आलम ये है कि लोग अपने विधायकों व अन्य नेताओं पर टिकट के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
करनाल के भाजपा विधायक जगमोहन आनंद को फेसबुक पर लिखना पड़ा कि मेयर या पार्षद के टिकट के लिए उनसे लोग संपर्क न करें। चुनाव के एलान के बाद एकाएक बढ़े दबाव के बाद भाजपा ने जिला कार्यालय में बुलाकर करनाल नगर निगम के मेयर व पार्षद, इंद्री, असंध, नीलोखेड़ी के नगरपालिका चेयरमैन व पार्षद पद के लिए आवेदन लिए। सुबह से ही आवेदन देने के लिए कार्यालय में भीड़ लगी रही।
जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता ने बताया कि वीरवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पूर्ण निष्पक्षता के साथ पार्षद व मेयर पद व चेयरमैन का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। मेयर पद के लिए 13 आवेदन आए हैं। इसके अलावा नगर निगम करनाल के 20 वार्डों के लिए चुनाव लड़ने के लिए 147 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इंद्री नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए छह, वार्डों के चुनाव के लिए 19 आवेदन मिले हैं। असंध नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए पांच और नीलोखेड़ी पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा की टिकट पर चार लोगों ने आवेदन किया है। नीलोखेड़ी के पार्षद पद के लिए आवेदन शुक्रवार को लिए जाएंगे। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईलम सिंह, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, जिला आईटी प्रमुख विकास कथूरिया, कर्ण मंडल अध्यक्ष बत्रा, अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
आज होगी भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक : नगर निगम के मेयर, नगरपालिकाओं के चेयरमैन, पार्षद आदि के लिए आवेदन ले लिए गए हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से बैठक की जाएगी। इसमें कोर कमेटी के सदस्य जिनमें जिले के पांचों विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
कोर कमेटी में प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाएगा और सभी पदों के लिए अलग-अलग तीन से चार नामों का एक-एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिसे प्रांतीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व इसी पैनल के आधार पर किसी एक नाम पर निर्णय लेकर टिकट का एलान करेगा।