फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13.40 lakh fraudster arrested in the name of getting job in FCI

एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 13.40 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
13.40 lakh fraudster arrested in the name of getting job in FCI
एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर 13.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने असंध से पकड़े आरोपी सोनू वासी गांव बस्सी को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव बस्सी निवासी सुनील दत्त ने 26 नंवबर को एसपी को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी गांव बस्सी निवासी सोनू, मोनिका रानी और सुरेंद्र कुमार और दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र निवासी प्रदीप पपरेजा ने उससे खाद निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 13.40 लाख रुपये हड़पे थे। जब उन्हें धोखाधड़ी होने बारे पता लगा तो अपने पैसे मांगे। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुनीलदत्त की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई दयानंद को सौंप दी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने शिकायतकर्ता को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया और उससे लाखों रुपये हड़प लिये थे। उन्होंने शिकायतकर्ता को नौकरी पर लगवाने का विश्वास दिलाने के लिए पंजाब के सुनाम शहर में एक फर्जी एफसीआई गोदाम में एक महीने की ट्रेनिंग करवाई और एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनाकर दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed