फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   128 bags of paddy stolen from two rice mills, FIR lodged

Karnal News: दो राइस मिलों से 128 कट्टे धान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 19 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
128 bags of paddy stolen from two rice mills, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के मधुबन और तरावड़ी में दो राइस मिलों से चोर 128 कट्टे धान चोरी कर ले गए। चौकीदारों को धान गायब मिला तो मिल मालिकों को सूचना दी। मधुबन मिल से चोरी होने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों मिल संचालकों की शिकायत के बाद तरावड़ी व मधुबन थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
मधुबन क्षेत्र के ऊंचा समाना गांव स्थित भगवती राइस मिल के मालिक निशांत राणा ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 4 बजे से 4:30 बजे के बीच चोरी हुई। चोर मिल के अंदर से 25 कट्टा धान ले गए। प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 37 से 38 किलो था। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर दो चोर बीच में धान के कट्टे लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह करीब 5 बजे चोर तीन कट्टे धान ले गए थे।
विज्ञापन

एक जनवरी को सुबह 4 बजे चोर करीब 20 कट्टे धान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने मधुबन थाना पुलिस को शिकायत दी है। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed