फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.25 crore cheated by luring double the amount

Karnal News: दोगुनी राशि का लालच देकर 1.25 करोड़ ठगे

Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore cheated by luring double the amount
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रुपये दोगुने करने का लालच देकर करीब 500 लोगों से करीब 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तीन फर्मों में एफडी और आरडी के नाम पर लोगों से राशि निवेश कराई गई। जब उनकी एफडी और आरडी का समय पूरा हो गया तो कंपनियों के कार्यालय भी बंद हो गए हैं।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली, भोपाल और हिमाचल प्रदेश की तीन फर्मों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसपी को दी शिकायत में गगसीना गांव निवासी पूजा ने बताया कि पानीपत निवासी सुनील कुमार का उनके घर पर आना-जाना था। उन्होंने बताया था कि श्री राम ग्रुप ऑफ कंपनी की तरफ से अशोक होटल में सेमिनार किया जा रहा है। 2023 में वे सेमिनार में अपने पति नरेश कुमार के साथ गईं।
विज्ञापन


सेमिनार में साईं राम बिल्डटेक लिमिटेड कंपनी, श्रीराम रियल अस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशन लिमिटेड व श्री राम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी के मालिक संजय सिंह मेवाड़ा, निदेशक मोहसीन हुसैन, दीपक डांगी के अलावा छह और लोग आए हुए थे। उन्होंने साई राम बिल्डटेक लिमिटेड कंपनी, श्रीराम एस्टेट एवं बिजनेस सॉल्यूशन लिमिटेड व श्रीराम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी में एफडी और आरडी स्कीम की जानकारी दी थी, जिस पर भरोसा करते हुए निवेश किया गया। जब उनका आरडी और एफडी का समय पूरा हो गया था तो काफी लोग अपने पैसे लेने के लिए इन कंपनियों के करनाल कार्यालय और नोएडा स्थित मुख्यालय भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कंपनी के मालिक संजय सिंह और निदेशक मोहसिन हुसैन व दीपक डांगी से मिले। इन्होंने हर बार आश्वासन दिया, लेकिन राशि नहीं मिली। बार-बार पूछने पर कंपनी के मालिकों ने मना कर दिया और अब अपने कार्यालय भी बंद कर चुके हैं।

पीड़िता पूजा ने आरोप लगाया कि साईं राम बिल्डटेक लिमिटेड कंपनी, श्रीराम रियल एस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशन लिमिटेड व श्रीराम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के मालिक संजय सिंह, निदेशक वीरेंद्र सिंह राणा, तरुन कुमार त्यागी, विनीत कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद साहु, गोपाल मीणा, सुभाष देशमुख, बबलू प्रजापति, लवराजु कंडरेली, टीटू राम, सपना, दीपक कुमार व मोहसीन हुसैन ने करीब 500 लोगों के साथ करीब 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

आरडी पर 15 प्रतिशत ब्याज, एफडी पर दोगुनी राशि का लालच ः शिकायत में पूजा ने बताया कि कंपनी की ओर से सेमिनार करके जानकारी दी गई थी आरडी में रुपये लगाने पर 12 से 15 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एफडी में रुपये लगाने पर पांच साल में दोगुनी राशि दी जाएगी। इस परउन्होंने एफडी में 3.60 लाख रुपये और आरडी में 3.65 लाख रुपये कंपनी के मुगल कैनाल स्थित कार्यालय में जाकर जमा करवा दिए। इसी तरह अन्य लोगों ने भी राशि जमा कराई थी।


ग्रुप की तीनों फर्मों के अलग-अलग कार्यालय

शिकायत में पूजा ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि साईं राम बिल्डटेक लिमिटेड के निदेशक वीरेंद्र सिंह राणा, तरुण कुमार त्यागी, विनीत कुमार भुवनेश्वर प्रसाद साहू हैं, जिनका कार्यालय अशोक नगर दिल्ली है। श्री राम अस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशन के निदेशक गोपाल मीणा, सुभाष देशमुख और बबलू प्रजापति हैं, इनका कार्यालय भोपाल में है। श्री राम मल्टी प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक लवराजु, टीटू राम, सपना, दीपक कुमार व मोहसीन हुसैन हैं, इनका कार्यालय सुंदर नगर हिमाचल प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed