फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1232 registries stuck due to computer operators strike

Karnal News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के अटकीं 1232 रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
1232 registries stuck due to computer operators strike
करनाल। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण 1232 रजिस्ट्रियां अटक गई हैं। जिले की पांच तहसीलों व तीन उप तहसीलों में 105 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। रजिस्ट्रियों के न होने से राजस्व विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हड़ताल के चलते लोग वाहन पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी धक्के खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सरल केंद्र में फाइल जमा करवाने आए लोगों का कहना है कि वह अपना काम-काज व दिहाड़ी छोड़कर तहसील व सरल केंद्रों में काम करवाने आते हैं लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आरके पुरम निवासी राकेश ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। वह आधे दिन छुट्टी लेकर आए, लेकिन फिर भी उनकी फाइल जमा नहीं हुई।
विज्ञापन




खाली बैठे रहे नंबरदार

प्रदेशभर के कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल के चलते जिले में सरल व ई-दिशा केंद्र पर कामकाज ठप है। इस कारण से सरल केंद्र में रजिस्ट्री, डीड रजिस्ट्रेशन व जमाबंदी नकल का कामकाज भी नहीं हो पा रहा है। इस कारण से दिनभर नंबरदार भी सरल केंद्र के बाहर बैठकर चले जाते हैं। यहां आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------------

तहसील व उपतहसील अटकीं रजिस्ट्री
कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या

असंध
183

15

घरौंडा
184

12

इंद्री

188

14


करनाल

290

46

नीलोखेड़ी
192

09

बल्ला

65

03

निगदू
72

03

निसिंग

58

03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed