फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

Tue, 12 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
करनाल। जुंडला गेट में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहदीनपुर निवासी विवाहिता कंचन के भाई विनय ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी 2018 को जुंडला गेट निवासी हनी के साथ उसकी बहन कंचन की शादी की थी। शादी के दो-तीन महीने बाद ही उसका पति, जेठ और ससुर दहेज के लिए उसकी बहन को परेशान करने लगे। इस बारे में उन्होंने महिला थाने में भी शिकायत दी थी, उस दौरान पंचायत भी हुई थी। दस मार्च को उन्हें पता चला की उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, लेकिन उसकी बहन उन्हें अकसर कहती थी की उसका पति, जेठ व ससुर उसे कभी भी मार सकते हैं। उसकी बहन कंचन की मौत हो चुकी है और उसे जहरीला पदार्थ भी उसके पति, जेठ व ससुर ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed