फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आ दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी अपने दस्तावेज के साथ कॉलेज में जाकर ले सकता है दाखिला

आ दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी अपने दस्तावेज के साथ कॉलेज में जाकर ले सकता है दाखिला

Mon, 16 Jul 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आ दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी अपने दस्तावेज के साथ कॉलेज में जाकर ले सकता है दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिन विद्यार्थियों का यूजी कोर्स में दाखिला नहीं हो पाया है, उन विद्यार्थियों के लिए उच्चतर विभाग ने फिजिकल प्रेजेंस का एक ओर मौका दिया है। सोमवार को विद्यार्थी अपने साथ एप्लीकेशन फर्म सहित अन्य दस्तावेज लेकर 12 बजे से पहले कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। यदि कॉलेज में सीट खाली हुई तो उस विद्यार्थी को दाखिला दिया जाएगा, लेकिन इससे पहले यदि सीट से ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज में उपस्थिति दर्ज कराते हैं तो कॉलेज प्रशासन द्वारा उस कोर्स के लिए उन विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके हिसाब से ही विद्यार्थी को दाखिला दिया जाएगा। इसलिए जिन विद्यार्थियों का पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है या फिर लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन नहीं करा पाया है, तो वह विद्यार्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सारे डॉक्युमेंट लेकर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कॉलेज में पहुंचे। हालांकि अभी कॉलेज में खाली सीटों की जानकारी नहीं है। वह भी सोमवार को ही दी जाएगी। 12 बजे के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट कॉलेज परिसर में ही लगाई जाएगी। लिस्ट में जिन विद्यार्थियों नाम आएगा वह 17 जुलाई तक फीस जाम कराकर दाखिला ले सकते हैं।

आज ही होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम, लेक्चर होंगे शुरू
16 जुलाई को कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया जाएगा। इसमें सभी विद्यार्थियों का आना जरूरी है और इसी दिन से लेक्चर लगने शुरू होंगे। इसदिन प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों व सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही कॉलेज के प्रोफेसर नए विद्यार्थियों का परिचय लेंगे और अपना परिचय देंगे। विद्यार्थियों को बताया जाएगा, उनके लेक्चर कौन-कौन से रूम में लेंगे और क्या समय रहेगा।
विज्ञापन



आज पीजी कोर्स के लिए होगी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
पीजी कोर्स के लिए जिन विद्यार्थियों ने पोर्टल पर आवेदन किया हुआ है। वे विद्यार्थी कॉलेज में आकर अपने एप्लीकेशन फॉर्म व अन्य दस्तावेजों की वेरिफिकेशन कराएं, जो 17 जुलाई तक होंगी। इसके बाद 19 जुलाई को पीजी कोर्स के लिए पहली मेरिट लिस्ट कॉलेज परिसर में ही लगाई जाएगी। जो 21 जुलाई तक पीजी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



16 जुलाई को यूजी कोर्स के लिए फिजिकल पेसेंस के तहत दाखिला विद्यार्थियों को दिया जाएगा, इसी दिन पीजी कोर्स के लिए विद्यार्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करानी है। 19 को पीजी की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।-डॉ. कुलविंद्र कौर, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed