फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   टोल फ्री के लिए पहले दिन चली बहस, कंपनी कर्मचारी पास बनवाने को कर रहे मजबूर

टोल फ्री के लिए पहले दिन चली बहस, कंपनी कर्मचारी पास बनवाने को कर रहे मजबूर

Wed, 04 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
टोल फ्री के लिए पहले दिन चली बहस, कंपनी कर्मचारी पास बनवाने को कर रहे मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल (घरौंडा)। आईजी करनाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लोकल वाहनों को टोल फ्री करने के फैसले के बावजूद टोल कंपनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।
टोल कर्मचारी अभी भी लोकल वाहन चालकों को रोक रहेे हैं और पास बनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे लोकल वाहन चालकों को फिर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टोल अधिकारियों की इस मनमानी से टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच तनातनी बढ़ सकती है। टोल पर पुलिस बल कम कर लिया, अब आधा दर्जन पुलिस कर्मचारी टोल पर तैनात है। ऐसे में स्थिति दोबारा से तनावपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से टोल हटाओ संघर्ष समिति को बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहले की तरह आवाजाही का फैसला लेने के बाद अभी तक टोल अधिकारियों ने वाहन चालकों को पूरी तरह से छूट नहीं मिल पाई है। मंगलवार को टोल से गुजरने वाले लोकल वाहनों को फिर टोल कर्मचारियों के साथ बहस करनी पड़ी। टोल कर्मचारियों ने वाहन चालकों से पास बनवाने का दबाव बनाया। पूरा दिन इसी प्रकार की स्थिति बनी रही। वाहन चालक श्रवण सिंह, बलवान सिंह, विनोद आदि ने बताया कि सोमवार को प्रशासन ने टोल संघर्ष समिति को टोल पर पहले जैसी सुविधा देने की बात कही थी, लेकिन टोल पर इन निर्देशों को कोई असर नहीं पड़ रहा है। टोल कर्मचारी वाहन चालकों को रोक रहे है और पास बनवाने के लिए दबाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लेन से गुजरेंगे लोकल वाहन
बताया जा रहा है कि टोल पर अब लोकल वाहन चालकों के लिए अलग से लेन बनेगी और लोकल वाहन उसी लेन से गुजरेंगे। अगर लोकल वाहन चालक दूसरी लेन से निकलने का प्रयास करेगा, तो उसे टोल देना पड़ेगा या फिर पास बनवाना पड़ेगा। इस प्रकार के फरमान होने के बाद लोकल वाहन चालकों की सिरदर्दी बढ़ जाएगी, क्योंकि एक लेन से वाहनों के गुजरने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहेगी।

बूम तोड़कर निकल रहे हैं ट्रक
मंगलवार को टोल प्लाजा पर बड़े वाहन बूम तोड़कर टोल से गुजर रहे हैं। इस प्रकार से वाहनों के निकलने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। टोल पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि पूरे दिन में एक दर्जन के करीब वाहन बूम तोड़कर निकल रहे हैं। उन वाहन चालकों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा, लोकल वाहन चालकों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है।


लोकल वाहनों को छूट देने का प्रावधान तैयार किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से लोकल वाहन चालकों के लिए अलग से लेन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर लोकल वाहन चालक दूसरी लेन से निकलना चाहता है तो उसे लोकल टोल पास बनवाना पड़ेगा। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। जनता और कर्मचारी दोनों को संयम से काम लेना होगा। -संजय माथुर, डीजीएम, सोमा कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed