{"_id":"5a5508904f1c1bd4178b5d85","slug":"121515522192-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर केवल राजनीति की : ओएसडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर केवल राजनीति की : ओएसडी
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर केवल राजनीति की’
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन साल पहले के करनाल को अब स्मार्ट करनाल की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। करनाल शहर के हर मोहल्ले व कालोनी में विकास होता दिखाई दे रहा है। पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर केवल राजनीति करके करनाल की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। परंतु अब मुख्यमंत्री द्वारा करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, नया बस अड्डा, पश्चिमी यमुना नहर पर बाईपास, शहर में आने वाले मार्गों को 10 किलोमीटर तक चौड़ा करना व करनाल को स्मार्ट सिटी घोषित करना अपने आप में उनकी अहम दूरगामी सोच का परिणाम है।
ओएसडी ने मंगलवार को जनता दरबार के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करनाल की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना विधायक बनाकर एक अहम फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने करनाल की जनता के अनुरूप विकास कार्य करवाए है अब पिछले तीन साल पहले के करनाल और अब करनाल में भारी अंतर है। मुख्यमंत्री ने करनाल में विकास करवाकर इस क्षेत्र की कायाकल्प की है। करनाल शहर में इंद्री रोड को चौड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है, इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय इंचार्ज कुलदीप शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राज सिंह, सुनील गोयल, नीटू कक्कड़ कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्टेट हैड से बनाई जाएंगी सड़कें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्णय लिया है कि कई ऐसी सड़कें एनएचएआई की हैं, जिनकी स्थिति काफी खराब हो गई है, असुविधा को देखते हुए इन सड़कों को स्टेट हैड से बनाने का निर्णय लिया गया है। इन सड़कों में हांसी रोड से सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने करनाल की जनता की 25 साल पुरानी मांग बस अड्डे को शहर से बाहर बनाने की मांग को करीब 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पूरा कर दिया है। इससे पहले किसी भी सरकार ने जनता की भावनाओं की कदर नहीं की। मुख्यमंत्री ने करनाल में हो रहे विकास कार्यों को खुद आकर देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य चल रहे है, उन्हें गंभीरता से करवाएं।