फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रक्तदान करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली होता है : कौशिक

रक्तदान करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली होता है : कौशिक

Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली होता है : कौशिक
रक्तदान करने वाला व्यक्ति होता है भाग्यशाली : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
हरियाणा पुलिस अकादमी के एसपी विनोद कुमार कौशिक ने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली होता है, क्योंकि उसे ऐसा दान करने का मौका मिल रहा है जिसका कोई विकल्प नहीं। एक स्वस्थ व्यक्ति ही रक्तदान कर सकता है इस प्रकार रक्तदाता अच्छे स्वास्थ्य का भी स्वामी होता है। पुलिस अधीक्षक मधुबन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। अकादमी में आयोजित शिविर की शुरुआत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कौशिक, हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन की चतुर्थ वाहिनी से ओमवीर सिंह ने की। शिविर में अकादमी की महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर में 109 यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर अकादमी निदेशक केके सिंधु के प्रेरणा से अकादमी की पर्यावरण एवं विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित किया गया। एसपी विनोद कुमार कौशिक ने अकादमी निदेशक केके सिंधु की ओर से रक्तदाताओं को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। शिविर में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल से डॉ. सोनाली ने पुलिस के जवानों के रक्तदान के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मानव सेवा के कार्य के लिए पुलिसकर्मियों की लगन प्रशंसनीय है। उन्होंने रक्तदान के बारे में शंकाओं का निदान करते हुए बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। एक स्वस्थ व्यक्ति 90 दिन के बाद रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की पर्यावरण एवं विज्ञान क्लब संयोजक प्रशिक्षु डीएसपी अनिल पटियाल ने रक्तदान शिविर आयोजन में सहयोग के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज निदेशक और डॉ. सोनाली, राजेश, मंजु, सीमा, अनिल, मधुबन अस्पताल के डॉ. गगन पासी व अश्विनी, फार्मेसिस्ट सतीश कुमार, मनबीर सिंह, रजत गुप्ता तथा अकादमी के सीडीआई रणधीर सिंह, सीएलआई कन्नूप्रिया तथा सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed